Kangra: धीरा में सांड का कहर: 88 साल के बुजुर्ग पर किया जानलेवा हमला, सिर पर 11 टांके, नाक की हड्डी टूटी

Date:

--Advertisement--

धीरा उपमंडल में बेसहारा पशुओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। परौर से पुढ़बा तक सड़क किनारे सैंकड़ों मवेशी दिनभर बैठे मिलते हैं। इनमें से कई सांड इतने हिंसक हो चुके हैं कि राहगीरों और किसानों पर हमला कर रहे हैं, वहीं कई वाहनों को भी नुकसान पहुंचा चुके हैं।

रात होते ही ये मवेशी खेतों में घुसकर किसानों की फसल चट कर जाते हैं। कोई अगर इन्हें भगाने की कोशिश करे, तो उल्टा उस पर हमला कर देते हैं।

ताजा मामला पनापर गांव का है, जहां रविवार सुबह 6 बजे 88 वर्षीय विशेषर सिंह अपने आंगन से बाथरूम की ओर जा रहे थे। तभी वहां खड़े एक सांड ने उन पर अचानक हमला कर दिया और पटक-पटक कर घायल कर दिया।

गिरने की आवाज सुनकर उनका पोता तुरंत बाहर दौड़ा और दादा को किसी तरह सांड के चंगुल से छुड़ाया।

गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
विशेषर सिंह के बेटे राज कुमार ने बताया कि अगर पोता वक्त पर न आता, तो कुछ भी अनहोनी हो सकती थी। घायल अवस्था में उन्हें तुरंत ठाकुरद्वारा के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनके सिर में 11 टांके लगाए।

सिर्फ यही नहीं, उनकी नाक की हड्डी टूट गई है और सीटी स्कैन में पता चला है कि शरीर के अंदर भी कई जगह गहरी चोटें आई हैं।

शिकायत देने के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई
राज कुमार ने बताया कि उन्होंने इन हिंसक पशुओं से राहत दिलाने के लिए 17 जुलाई को प्रशासन को प्रार्थना पत्र सौंपा था, लेकिन अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया है।

उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे हिंसक सांडों से लोगों को बचाने के लिए तुरंत कार्रवाई की जाए।

ग्राम पंचायत ने कहा – हमारे पास कोई फंड नहीं
इस मामले में ग्राम पंचायत पनापर की प्रधान पुन्या देवी ने कहा कि शिकायत मिली थी, जिसे एसडीएम धीरा के कार्यालय को भेज दिया गया है।

उन्होंने साफ कहा कि पंचायत के पास इन बेसहारा जानवरों से निपटने के लिए न तो फंड है और न ही कोई अधिकार।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में अगले एक साल में बनेगी भाजपा सरकार? जयराम ठाकुर का बड़ा दावा, सुक्खू सरकार पर कर्ज और पंचायत चुनाव को लेकर साधा...

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने जयसिंहपुर में कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए दावा किया कि हिमाचल में अगले एक वर्ष के भीतर भाजपा की सरकार बन सकती है। उन्होंने सरकार पर बढ़ते कर्ज, पंचायत चुनाव और भाजपा कार्यकर्ताओं पर मामलों को लेकर भी सवाल उठाए।

कुल्लू-लाहुल के ईको सेंसिटिव जोन में अवैध स्टोन क्रशरों का मामला NGT पहुंचा, पर्यावरण को नुकसान और करोड़ों के राजस्व घाटे का आरोप

कुल्लू और लाहुल के ईको सेंसिटिव जोन में चल रहे बताए गए स्टोन क्रशरों का मामला NGT पहुंच गया है। याचिका में पर्यावरण को नुकसान, बिना वैध अनुमति संचालन और सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्व नुकसान का आरोप लगाया गया है।

हिमाचल बिजली बेचकर बढ़ाएगा कमाई, केरल को 14.50 रुपये यूनिट तक बिजली देने की तैयारी; पंचकूला को पानी बेचने पर भी विचार

हिमाचल प्रदेश अपनी बिजली और पानी से राजस्व बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। केरल को करीब 14.50 रुपये प्रति यूनिट बिजली बेचने पर बातचीत चल रही है, जबकि पंचकूला को सतलुज का पानी पहुंचाने की संभावनाओं पर भी विचार किया जा रहा है।

हिमाचल में बच्चों के लिए सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला, 27 साल तक मिलेगा 1,000 रुपये पॉकेट मनी; 100 मेधावी छात्रों को विदेश भेजने...

हिमाचल में इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बड़ा निर्देश दिया है। 19 से 27 वर्ष की आयु के पात्र बच्चों को 1,000 रुपये मासिक पॉकेट मनी देने और 100 मेधावी विद्यार्थियों को विदेश एक्सपोजर विजिट पर भेजने की तैयारी होगी।