Kullu: बारिश ने उजाड़ा 7 परिवारों का आशियाना! 1980 में बना लकड़ी का मकान ढह गया, मदद की गुहार

Date:

--Advertisement--

जिला मुख्यालय के पास चामुंडा नगर में भारी बारिश ने बड़ा कहर ढाया है। यहां लगातार बरसात के चलते एक अढ़ाई मंजिला लकड़ी का मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे इसमें रहने वाले 7 परिवार बेघर हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि ये मकान 1980 के दशक में बनाया गया था। कुछ साल पहले वन विभाग ने इसे सील कर दिया था, लेकिन मकान मालिक को दो कमरे अस्थायी रूप से रहने के लिए दिए गए थे। अब वही कमरे भी बारिश की मार झेलते हुए पूरी तरह से तबाह हो चुके हैं।

इस पुराने मकान के चारों ओर लोगों के लिए आने-जाने का रास्ता भी है। ऐसे में इस रास्ते से गुजरने वाले लोगों को भी खतरा बना हुआ है।

“घर नहीं बचा, जमीन नहीं बची…अब कहां जाएं?”

शबनम, जो इस मकान में अपने माता-पिता और भाई-बहनों के साथ रहती थीं, बताती हैं कि उनका पूरा मकान लकड़ी का था, जो अब सिर्फ मलबा बनकर रह गया है।
“कुछ सामान तो किसी तरह बाहर निकाला, लेकिन बाकी सब मलबे के नीचे दब गया,” शबनम ने कहा।

उन्होंने आगे बताया, “पिता जी बहुत मुश्किल से घर चला रहे थे। अब हमारे पास न रहने की जगह है, न ही कोई जमीन। हम सरकार और प्रशासन से गुजारिश करते हैं कि हमें रहने का कोई उचित स्थान दिया जाए और आर्थिक मदद भी मिले।”

मकान मालिक कुशल चंद बोले – “अब कुछ नहीं बचा”

कुशल चंद, जो इस मकान के मालिक हैं, ने बताया कि यह मकान उन्होंने 1980 में बनाया था।
“इस मकान में मेरी 4 बेटियां, एक बेटा और कुल 7 परिवार रहते थे। कुछ साल पहले वन विभाग ने इसे सील किया और 2 कमरे रहने को दिए। अब वही कमरे भी पूरी तरह से टूट चुके हैं।”

उन्होंने सरकार से साफ अपील की – “अब न घर है, न जमीन। हमें राहत और मदद दी जाए।”

पार्षद ने भी की मदद की मांग

मनोनीत पार्षद ज्ञान चंद ने भी इस पूरे मामले पर प्रशासन से जल्द राहत देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि चामुंडा नगर में कुशल चंद का मकान गिर गया है, जिसमें 7 परिवार रहते थे। मकान के चारों ओर आम रास्ता है, जिससे आने-जाने वालों को भी खतरा है।
“प्रभावित परिवारों को तुरंत आर्थिक सहायता दी जानी चाहिए,” उन्होंने कहा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

WhatsApp पर आंगनबाड़ी अधिकारी बनकर आया मैसेज, महिला के खाते से 31 हजार साफ; गगरेट में साइबर ठगों का नया पैंतरा, आप भी रहें...

हिमाचल प्रदेश के गगरेट में साइबर ठगी का नया मामला सामने आया है। ठगों ने खुद को आंगनबाड़ी विभाग का अधिकारी बताकर एक महिला को WhatsApp पर संपर्क किया और उससे निजी व संवेदनशील जानकारी हासिल कर ली। इसके बाद महिला के बैंक खाते से करीब 31 हजार रुपये कट गए। पुलिस ने क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी करते हुए आंगनबाड़ी से जुड़ी महिलाओं और कर्मियों को सावधान रहने की अपील की है।

शिमला-मटौर हाईवे पर हादसे के बाद खुला गौवंश तस्करी का राज! ट्रक से 9 गौवंश बरामद, फर्जी नंबर प्लेट मिली; 2 तस्कर फरार

शिमला-मटौर नेशनल हाईवे-103 पर दधोल स्कूल के पास सड़क हादसे के बाद गौवंश तस्करी का मामला सामने आया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक की तलाशी में क्रूरतापूर्वक बांधे गए 9 गौवंश बरामद किए। ट्रक पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी, जबकि असली नंबर प्लेट कैबिन में छिपाकर रखी गई थी। हादसे के बाद ट्रक में सवार दो लोग फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।

गगरेट में 24 घंटे से ज्यादा बिजली गुल, भड़का लोगों का गुस्सा; शिकायत कार्यालय पर जड़ा ताला, उपकरण जलने से लाखों के नुकसान का...

हिमाचल के गगरेट क्षेत्र में लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग के शिकायत कार्यालय पर ताला जड़ दिया। ग्रामीणों ने टीवी, फ्रिज, पंखे, मोटर और इनवर्टर समेत कई विद्युत उपकरण जलने से लाखों रुपये के नुकसान का दावा किया है और उचित कार्रवाई व मुआवजे की मांग उठाई है।

कांगड़ा में कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक ऐलान, शाहपुर ब्लॉक की पूरी टीम फाइनल; सुरेश पटाकू चौधरी बने अध्यक्ष, 86 पंचायतों और 103 से ज्यादा...

कांगड़ा के शाहपुर ब्लॉक कांग्रेस संगठन की पूरी टीम का ऐलान कर दिया गया है। सुरेश पटाकू चौधरी को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी ने जोन, पंचायत और बूथ स्तर पर भी बड़ी संख्या में नियुक्तियां की हैं।