Kangra: मोहटली अंडरपास बना तालाब! बारिश से भरा रास्ता, गाड़ियों से लेकर स्कूल बस तक फंसीं, पैदल चलना भी हुआ मुश्किल

Date:

--Advertisement--

इंदौरा/डमटाल: डमटाल इलाके में हुई तेज बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। मोहटली से इंदौरा को जोड़ने वाला मोहटली अंडरपास पानी से लबालब भर गया। हालात ऐसे हो गए कि वहां से गुजरना तो दूर, खड़े रहना भी मुश्किल हो गया। पानी इतना भर गया कि दोपहिया वाहन सवार फिसलते और गिरते नजर आए।

इस दौरान एक जीप भी अंडरपास में फंस गई। लेकिन स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाई और कुछ वाहनों को धक्का देकर बाहर निकाला। वहीं, जेसीबी की मदद से बड़ी गाड़ियों और स्कूल बसों को बाहर निकाला गया। पैदल चलने वालों और बाइक सवारों के लिए यह रास्ता पूरी तरह बंद रहा।

पानी की मात्रा बढ़ने पर लोगों को मजबूरी में वैकल्पिक रास्ते—संगेड़ होकर अपने गंतव्य तक जाना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि अंडरपास में पानी निकासी की कोई ठोस व्यवस्था नहीं है। कई बार प्रशासन को इस मुद्दे पर चेताया गया, लेकिन हर बार केंद्र सरकार की जिम्मेदारी बताकर बात टाल दी गई। अब यह अंडरपास लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है।

लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि इस समस्या का स्थायी समाधान जल्द किया जाए, वरना बारिश के मौसम में यह रास्ता हर बार सिरदर्द बनता रहेगा।

इंदौरा के वार्ड नंबर 2 की भी बुरी हालत
इंदौरा के वार्ड नंबर 2 में भी भारी बारिश के चलते हालात बिगड़ गए हैं। इंदपुर-थाथी गांव की तरफ से आने वाला नाला उफान पर आ गया, जिससे जलभराव की स्थिति बन गई। यह पानी एक निजी स्कूल के रास्ते होते हुए जल शक्ति विभाग के डिवीजन कार्यालय और मुख्य सड़क तक फैल गया।

निकासी की सही व्यवस्था न होने के चलते कई घरों में पानी घुस गया है, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द निकासी का पुख्ता इंतजाम किया जाए ताकि हर बारिश में ऐसी आफत न टूटे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

महासू देवता के दिव्य मिलन का बना ऐतिहासिक पल, बशला में जयकारों और ढोल-नगाड़ों से गूंजा पूरा क्षेत्र

बशला में नवनिर्मित महासू देवता मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ देव मिलन के भव्य आयोजन के साथ हुआ। मंडलगढ़ के देव बोंदरा महाराज और साहिब डोरिया महाराज के दिव्य मिलन ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।

Kangra: धनोटू-कुठेर क्रिकेट प्रतियोगिता में विधायक केवल सिंह पठानिया का बड़ा ऐलान, खिलाड़ियों को दिया यह खास भरोसा

धनोटू-कुठेर में आयोजित डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में विधायक केवल सिंह पठानिया ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और खेल सुविधाओं से जुड़ी मांगों को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने का भरोसा दिया।

Kangra: हिमाचल के शाहपुर में अनोखी मिसाल! बहू को बेटी मानकर कराया पुनर्विवाह, सास-ससुर ने किया कन्यादान

कांगड़ा के शाहपुर स्थित चंमडेरा गांव में एक परिवार ने अपनी बहू को बेटी मानकर उसका पुनर्विवाह कराया। सास-ससुर ने स्वयं कन्यादान कर समाज के सामने मानवता और सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की।

शिमला में नशे के सौदागर पर पुलिस का बड़ा वार! घर से मिली 991 ग्राम अफीम और ₹2.12 लाख नकदी

शिमला पुलिस की स्पेशल सेल ने चौड़ा मैदान में बड़ी कार्रवाई करते हुए 991 ग्राम अफीम, 2.12 लाख रुपये नकदी और दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।