Himachal: हिमाचल की बेटी उमा शुरटा दुबई में करेगी UAE का प्रतिनिधित्व, योग के अंतरराष्ट्रीय मंच पर रचा नया इतिहास

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के चौपाल विधानसभा क्षेत्र के कुपवी तहसील के सराउटली गांव की बेटी उमा शुरटा अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने जा रही हैं। उमा का चयन संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की ओर से दुबई में आयोजित होने वाली ‘एशियन योगासन चैंपियनशिप’ के लिए हुआ है। इस चैंपियनशिप में पूरे एशिया के विभिन्न देश भाग लेंगे, और उनमें उमा UAE का प्रतिनिधित्व करती नजर आएंगी। यह उपलब्धि न सिर्फ उनके परिवार, गांव, कुपवी और चौपाल क्षेत्र के लिए गर्व की बात है, बल्कि यह पूरे हिमाचल और भारत के लिए भी गौरव का क्षण है कि भारतीय योग में पारंगत एक बेटी किसी अन्य देश की ओर से अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग ले रही है।

उमा शुरटा ने योग के क्षेत्र में लगातार मेहनत और समर्पण के साथ अपने करियर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उन्होंने जनवरी 2023 में अंतरराष्ट्रीय योग शिक्षक के रूप में मुंबई में अपनी नौकरी की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने दिसंबर 2024 तक वहां कार्य किया। फिर जनवरी 2024 में उन्हें दुबई की एक अंतरराष्ट्रीय योग कंपनी में नौकरी का अवसर मिला, जहां उन्होंने हजारों लोगों को योग शिविरों के माध्यम से प्रशिक्षित किया और लाखों लोगों को ऑनलाइन योग सिखाया।

मार्च 2025 में उमा ने दुबई में अपनी खुद की योग कंपनी शुरू की और अब वह वहां योग का प्रचार-प्रसार कर रही हैं। उनका यह सफर उनके आत्मविश्वास और कठिन परिश्रम का प्रमाण है। उमा की इस उपलब्धि ने यह सिद्ध कर दिया है कि हिमाचल की बेटियां भी विश्व स्तर पर पहचान बना सकती हैं और भारतीय योग विद्या को वैश्विक मंचों तक पहुंचा सकती हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kullu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मनाली-अटल टनल दौरे से पहले ट्रैफिक में बड़ा बदलाव, इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 6 से 8 अक्तूबर तक मनाली और अटल टनल प्रवास को देखते हुए कुल्लू में यातायात व्यवस्था बदली गई है। कई मार्गों पर भारी वाहनों और अन्य वाहनों की आवाजाही निर्धारित समय में प्रतिबंधित, नियंत्रित या डायवर्ट रहेगी।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को फायरिंग अभ्यास, टाण्डा रेंज के आसपास जाने से बचें; इन 4 गांवों के लोगों को अलर्ट

धर्मशाला की टाण्डा फायरिंग रेंज में 5 और 6 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस का फायरिंग अभ्यास होगा। प्रशासन ने आसपास के चार गांवों के लोगों से सतर्क रहने और रेंज के पास न जाने की अपील की है।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को बिजली कटौती, सिद्धपुर समेत इन इलाकों में प्रभावित रहेगी सप्लाई

धर्मशाला के सिद्धपुर विद्युत उपमंडल के तहत 5 और 6 अक्टूबर को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। होडल, खनियारा और टग फीडर से जुड़े क्षेत्रों में कटौती होगी।

Kangra: शाहपुर में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 का रोमांचक फाइनल, 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को 9 रन से हराकर जीता खिताब;...

शाहपुर के आईटीआई मैदान में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 के फाइनल में 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को हराकर खिताब अपने नाम किया। 16 टीमों की इस प्रतियोगिता का आयोजन एसपीएल क्लब शाहपुर ने “नशे को ना कहें और जिंदगी को हां कहें” संदेश के तहत किया।