Chamba: तीसा-बोंदेड़ी सड़क पर 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, युवक की दर्दनाक मौत

Date:

--Advertisement--

बुधवार देर रात हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया, जब तीसा-बोंदेड़ी मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान खेमराज पुत्र बृजलाल, निवासी गांव व मुहाल बोंदेड़ी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, खेमराज अपनी निजी कार से तरेला से बोंदेड़ी की ओर लौट रहा था। जैसे ही उसकी कार निखांजू नामक स्थान पर पहुंची, वह वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे गहरी खाई में जा गिरी।

गिरती हुई कार गांव के नीचे एक शैड से टकरा गई, जिससे जोरदार आवाज हुई। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और खाई में उतरकर कार से खेमराज को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे तीसा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Advertisement – HIM Live Tv

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने मौके पर मौजूद चश्मदीदों और मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। इसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।

तहसीलदार चुराह अशिष ठाकुर ने बताया कि प्रशासन ने राहत राशि के तौर पर मृतक के परिजनों को ₹25,000 की फौरी सहायता प्रदान की है। वहीं, एसडीपीओ सलूणी रंजन शर्मा ने जानकारी दी कि इस दुर्घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: टाण्डा फायरिंग रेंज में 28 सितंबर को होगी फायरिंग, सुबह 8 से रात 10 बजे तक अभ्यास; इन गांवों के लोग रहें सतर्क

टाण्डा फायरिंग रेंज में 28 सितंबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस फायरिंग अभ्यास करेगी। कोहाला, कच्छयारी, खोली और घुरकड़ी के लोगों से रेंज के आसपास न जाने और मवेशियों को भी दूर रखने की अपील की गई है।

Kangra: रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन, 84 शिक्षकों ने अलग-अलग गतिविधियों पर दी प्रस्तुतियां

शिक्षा खंड रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन हुआ। निपुण भारत और TLM आधारित शिक्षण पर प्रशिक्षण के साथ 84 शिक्षकों ने आठ समूहों में अलग-अलग गतिविधियों पर प्रस्तुतियां दीं।

Kangra: चंबी स्टेडियम का काम तेज, 2 से ढाई महीने में खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं: केवल सिंह पठानिया

शाहपुर के चंबी मैदान में आधुनिक स्टेडियम का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि रिटेनिंग वॉल पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं और पवेलियन, रेस्ट रूम, बाथरूम व चेंजिंग रूम का काम करीब दो से ढाई माह में पूरा करने का लक्ष्य है।

सिहवां स्कूल के खिलाड़ियों का कुश्ती में जलवा, तीन पदक जीतकर बढ़ाया शाहपुर का मान

ज्वालामुखी में आयोजित अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श विद्यालय सिहवां के खिलाड़ियों ने कुश्ती में तीन पदक जीते। मोहम्मद इकबाल ने स्वर्ण जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई।