Sirmaur: सिरमौर में स्मैक तस्करी का भंडाफोड़, दो युवक बाइक सहित गिरफ्तार, टूल बॉक्स से बरामद हुई 8.4 ग्राम हैरोइन

Date:

--Advertisement--

सिरमौर जिले में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसमें पुलिस को जानकारी मिली थी कि दो स्थानीय युवक स्मैक की तस्करी में शामिल हैं और मोटरसाइकिल पर सवार होकर पांवटा साहिब की ओर आ रहे हैं।

इस सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत यमुनानगर रोड पर नाकाबंदी की और आने-जाने वाले वाहनों की जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोका। पूछताछ में चालक ने अपना नाम अदरीश पुत्र नूर मोहम्मद निवासी भगवानपुर, डाकघर पुरूवाला, तहसील पांवटा साहिब बताया, जबकि पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम शमशेर अली पुत्र रोशन अली निवासी गांव मिश्रवाला, डाकघर माजरा, तहसील पांवटा साहिब बताया।

Advertisement – HIM Live Tv

जब पुलिस ने मोटरसाइकिल की तलाशी ली तो टूल बॉक्स से 8.4 ग्राम स्मैक (हैरोइन) बरामद हुई। इसके बाद दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया और पुलिस थाना पांवटा साहिब में उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। एसपी एनएस नेगी ने मामले की पुष्टि की है और बताया कि इस मामले में आगामी जांच जारी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: टाण्डा फायरिंग रेंज में 28 सितंबर को होगी फायरिंग, सुबह 8 से रात 10 बजे तक अभ्यास; इन गांवों के लोग रहें सतर्क

टाण्डा फायरिंग रेंज में 28 सितंबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस फायरिंग अभ्यास करेगी। कोहाला, कच्छयारी, खोली और घुरकड़ी के लोगों से रेंज के आसपास न जाने और मवेशियों को भी दूर रखने की अपील की गई है।

Kangra: रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन, 84 शिक्षकों ने अलग-अलग गतिविधियों पर दी प्रस्तुतियां

शिक्षा खंड रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन हुआ। निपुण भारत और TLM आधारित शिक्षण पर प्रशिक्षण के साथ 84 शिक्षकों ने आठ समूहों में अलग-अलग गतिविधियों पर प्रस्तुतियां दीं।

Kangra: चंबी स्टेडियम का काम तेज, 2 से ढाई महीने में खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं: केवल सिंह पठानिया

शाहपुर के चंबी मैदान में आधुनिक स्टेडियम का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि रिटेनिंग वॉल पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं और पवेलियन, रेस्ट रूम, बाथरूम व चेंजिंग रूम का काम करीब दो से ढाई माह में पूरा करने का लक्ष्य है।

सिहवां स्कूल के खिलाड़ियों का कुश्ती में जलवा, तीन पदक जीतकर बढ़ाया शाहपुर का मान

ज्वालामुखी में आयोजित अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श विद्यालय सिहवां के खिलाड़ियों ने कुश्ती में तीन पदक जीते। मोहम्मद इकबाल ने स्वर्ण जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई।