Kangra: हिमाचल की बेटी की दिल्ली विश्वविद्यालय के SRCC में प्रवेश — आस्था धीमान की प्रेरणादायक सफलता

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के एक छोटे से गांव मलां से ताल्लुक रखने वाली आस्था धीमान ने अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत के दम पर दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित कॉलेज ‘श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स’ (SRCC) में दाखिला पाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है।आस्था, ग्रीन फील्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नगरोटा बगवां की छात्रा रही हैं, और उन्होंने कॉमर्स स्ट्रीम में 93% अंकों के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की है। इसके बाद उन्होंने अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित ‘कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट’ (CUET 2025) में 95% अंक अर्जित किए, जिससे उन्हें दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रथम चयन सूची में स्थान प्राप्त हुआ।

आस्था धीमान, श्री पवन कुमार धीमान की पुत्री हैं, जो कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक में असिस्टेंट जनरल मैनेजर के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। उनकी माता श्रीमती पूनम कांत एक शिक्षित गृहिणी हैं। आस्था की यह सफलता सिर्फ उनके व्यक्तिगत जीवन की उपलब्धि नहीं है, बल्कि हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य के ग्रामीण क्षेत्र से आने वाली छात्राओं के लिए भी एक बड़ी प्रेरणा है। आस्था ने इस सफलता का श्रेय अपने स्कूल के शिक्षकों, प्रिंसिपल और अपने माता-पिता को दिया है, जिनके निरंतर सहयोग और मार्गदर्शन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुँचाया।

शैक्षणिक रूप से उत्कृष्ट रहने के साथ-साथ आस्था एक बहुप्रतिभा संपन्न छात्रा हैं। उन्हें चित्रकला में गहरी रुचि है और उन्होंने विभिन्न विद्यालय स्तरीय तथा राज्य स्तरीय कला प्रतियोगिताओं में भी भाग लिया है। उनका लक्ष्य है कि वे भविष्य में एक चार्टर्ड अकाउंटेंट बनें और समाज तथा देश की सेवा करें। एक सामान्य पृष्ठभूमि से आने के बावजूद आस्था ने जो सफलता प्राप्त की है, वह यह सिद्ध करती है कि समर्पण, परिश्रम और सही मार्गदर्शन से किसी भी ऊंचाई तक पहुंचा जा सकता है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को राज्यपाल ने किया सम्मानित, सेना के लिए बनाएंगे ‘रुद्र एज टी-1’ ड्रोन; रक्षा मंत्रालय से मिली 3.5 करोड़ की...

हमीरपुर के राजकीय बहुतकनीकी संस्थान के छात्र सर्वेश शर्मा को भारतीय सेना के लिए स्वदेशी ‘रुद्र एज टी-1 (स्पेक्ट्रा)’ ड्रोन विकसित करने के लिए रक्षा मंत्रालय से 3.5 करोड़ रुपये की ग्रांट मिलने पर राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने सम्मानित किया। राज्यपाल ने सर्वेश की तकनीकी प्रतिभा और नवाचार की सराहना की।

हिमाचल हाईकोर्ट की कार्यवाही अब होगी लाइव, मुख्य न्यायाधीश ने शुरू की सीधी स्ट्रीमिंग; देश का 10वां हाईकोर्ट बना

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में अब अदालती कार्यवाही का सीधा प्रसारण होगा। मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया ने लाइव स्ट्रीमिंग और उन्नत हाइब्रिड वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा का शुभारंभ किया। हाईकोर्ट देश का 10वां ऐसा उच्च न्यायालय बन गया है, जहां अदालती कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग शुरू हुई है।

प्रागपुर को मिली बड़ी प्रशासनिक सौगात, एसडीएम की नियुक्ति हुई; मुख्यमंत्री की घोषणा पर अब हुआ अमल

प्रागपुर में एसडीएम की नियुक्ति कर दी गई है। कार्मिक विभाग की 23 सितंबर 2026 की अधिसूचना के अनुसार निशांत कुमार को एसडीएम प्रागपुर नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने जनवरी 2026 में प्रागपुर में एसडीएम कार्यालय खोलने की घोषणा की थी।

Kangra: धर्मशाला में 25 सितंबर को 8 घंटे तक बिजली रहेगी बंद, बडोल समेत इन इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

धर्मशाला के बडोल, लोअर बडोल, अपर बडोल और आसपास के क्षेत्रों में 25 सितंबर को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक या काम पूरा होने तक बिजली बंद रहेगी। विद्युत लाइन ट्रांसफार्मर स्थापना और रखरखाव कार्य के चलते सप्लाई प्रभावित होगी।