Bilaspur: नाकाबंदी के दौरान बड़ी कामयाबी: दो युवकों से 12.51 ग्राम चिट्टा बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Date:

--Advertisement--

बिलासपुर ज़िले में पुलिस थाना सदर की टीम ने नशे के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। सब-इंस्पेक्टर हेम सिंह के नेतृत्व में कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर पट्टा क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने दो युवकों को 12.51 ग्राम चिट्टा के साथ धर दबोचा। जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई देर सायं की गई जब पुलिस टीम वाहनों की नियमित जांच कर रही थी। उसी समय कीरतपुर की ओर से एक मोटरसाइकिल आती दिखाई दी, जिस पर दो युवक सवार थे। पुलिस ने उन्हें जांच के लिए रोका और मोटरसाइकिल की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान जब सीट के नीचे जांच की गई तो वहां से एक पुड़िया बरामद हुई, जिसमें मादक पदार्थ चिट्टा पाया गया। जब उस पुड़िया का वजन इलैक्ट्रॉनिक तराजू से किया गया, तो उसमें 12.51 ग्राम चिट्टा होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान निखिल राणा, उम्र 27 वर्ष, निवासी जवार, तहसील अंब, जिला ऊना तथा चमन लाल, उम्र 47 वर्ष, निवासी गांव सुदाहन, तहसील सुंदरनगर, जिला मंडी के रूप में हुई है। थाना सदर में दोनों के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह चिट्टा कहां से लाया गया था और किसे पहुंचाया जाना था। इस बात की भी जांच हो रही है कि दोनों आरोपी पहले से इस प्रकार की गतिविधियों में शामिल रहे हैं या नहीं। इस पूरे मामले की पुष्टि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) बिलासपुर, शिव चौधरी ने की है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

टांडा मेडिकल कॉलेज के कथित स्टंट मामले में बढ़ी हलचल, जांच के दायरे में खरीद से लेकर मरीजों की फाइलें; पढ़ें पूरी खबर

टांडा मेडिकल कॉलेज के कार्डियोलॉजी विभाग में कथित स्टंट घोटाले की उच्च स्तरीय जांच तेज हो गई है। 74 फीसदी सस्ते एल-1 टेंडर और महंगे स्टंट से जुड़े रिकॉर्ड, मरीजों की मेडिकल फाइलें और बिलिंग दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं।

नालागढ़ के होटल में चल रहा था अवैध धंधा! पुलिस की अचानक दबिश, 2 महिलाओं को कराया सुरक्षित रेस्क्यू

नालागढ़ के सैणीमाजरा स्थित एक होटल में पुलिस ने कथित देह व्यापार के अवैध धंधे का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के दौरान दो महिलाओं को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया, जबकि होटल संचालक को पुलिस ने मौके से काबू कर मामला दर्ज किया है।

पहली पत्नी को पेंशन मिलने के बाद दूसरी पत्नी पारिवारिक पेंशन की हकदार नहीं, हाईकोर्ट ने किया स्पष्ट

Excerptहिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पारिवारिक पेंशन से जुड़े मामले में स्पष्ट किया कि पहली पत्नी की मृत्यु के बाद दूसरी पत्नी पारिवारिक पेंशन का दावा नहीं कर सकती, यदि सरकारी कर्मचारी की मृत्यु के समय पहली पत्नी जीवित थी और उसे पेंशन मिलती रही थी।

Kangra: पालमपुर अस्पताल में जन्मा अनोखा बच्चा, दोनों हाथ-पैरों में छह-छह उंगलियां; जानें डॉक्टरों ने क्या कहा

कांगड़ा के नागरिक अस्पताल पालमपुर में मंगलवार देर रात एक अनोखे नवजात का जन्म हुआ। बच्चे के दोनों हाथों और दोनों पैरों में छह-छह अंगुलियां हैं। सामान्य प्रसव के बाद मां और नवजात दोनों की स्थिति सामान्य बताई गई है।