Kangra: कैंसर, गरीबी और गिरते मकान से जूझ रहा है हिमाचल का एक मजदूर परिवार

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के आलमपुर-ठाकुरद्वारा क्षेत्र में रहने वाले मंगल सेन और उनका परिवार गंभीर संकट से गुजर रहा है। दिहाड़ी मजदूरी करने वाले मंगल सेन पिछले एक साल से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। बीमारी के कारण वह काम करने में असमर्थ हो गए हैं, जिससे पूरे परिवार की आर्थिक स्थिति बुरी तरह चरमरा गई है। उनके पास रहने के लिए एक कच्चा मकान है, जो अब बरसात में गिरने की कगार पर है। परिवार का पालन-पोषण और इलाज का जिम्मा अब उनकी पत्नी कंचन सेन ने संभाला है।

कभी दिहाड़ी कर परिवार का पेट पालने वाले मंगल सेन की तबीयत बिगड़ने के बाद उनकी पत्नी कंचन लोगों के घरों में झाड़ू-पोंछा और बर्तन साफ करने का काम करने लगीं, ताकि इलाज का खर्च उठाया जा सके। शुरुआत में स्थानीय लोगों और दो समाजसेवी संस्थाओं ने उनकी कुछ मदद की थी, लेकिन अब स्थितियां इतनी खराब हो चुकी हैं कि कंचन को काम पर जाना भी छोड़ना पड़ा है, क्योंकि अब उन्हें पति की दिन-रात देखभाल करनी पड़ रही है। परिवार की जीविका और इलाज का खर्च अब पूरी तरह लोगों की मदद पर निर्भर हो गया है।

डॉक्टरों ने मंगल सेन को इलाज के लिए एक ऐसा इंजेक्शन लेने को कहा है जिसकी कीमत ₹1.25 लाख है। कंचन बताती हैं कि पहले आईजीएमसी में कीमोथैरेपी और रेडिएशन हुआ था, लेकिन अब डॉक्टरों ने इस इंजेक्शन के लिए कहा है, जो हिमकेयर योजना में कवर नहीं होता। उन्हें यह इंजेक्शन बाहर से खरीदना पड़ेगा, जिससे उनकी चिंता और बढ़ गई है।

इस बीच, लगातार हो रही बारिश के चलते उनका कच्चा मकान भी टूटने की स्थिति में है। परिवार को हर दिन डर के साये में रात गुजारनी पड़ती है। उनका परिवार आईआरडीपी (IRDP) सूची में शामिल है, लेकिन पंचायत स्तर पर अभी तक उन्हें पक्का मकान बनाने के लिए कोई सहायता नहीं मिली है।

मंगल सेन के दो बेटे हैं—बड़ा बेटा 11वीं और छोटा बेटा 9वीं कक्षा में पढ़ता है। दोनों बच्चे आलमपुर की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में पढ़ाई कर रहे हैं, लेकिन घर की स्थिति और पिता की बीमारी ने उनकी पढ़ाई पर भी असर डाला है।

ग्राम प्रधान शकुंतला देवी ने बताया कि मंगल सेन की जमीन लाल लकीर में आती है, जिस कारण प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उन्हें शामिल नहीं किया जा सकता। हालांकि यह परिवार छह पीढ़ियों से वहीं रह रहा है, फिर भी तकनीकी कारणों से उन्हें आवास योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा। प्रधान ने उन्हें भूमि के लिए आवेदन करने को भी कहा है और श्रम अधिनियम के अंतर्गत मदद दिलाने की कोशिश की है।

इस संबंध में बीडीओ लंबागांव, सिकंदर सिंह ने जानकारी दी कि इस परिवार के मकान का सर्वे कराया गया है और जैसे ही फंड उपलब्ध होंगे, मकान निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि संभवतः यह सहायता नई पंचायत में उपलब्ध होगी।

प्रदेश के मंत्री यादविंद्र गोमा ने आश्वासन दिया है कि वह स्वयं और सरकार की ओर से इस परिवार की पूरी मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि मकान की स्थिति को देखते हुए प्रशासन को उचित आदेश दिए जाएंगे और हरसंभव सहायता दी जाएगी।

एसडीएम संजीव ठाकुर ने कहा कि फिलहाल उनके पास ऐसा कोई मामला नहीं पहुंचा है, लेकिन अगर मामला संज्ञान में आता है तो इसकी जांच कर परिवार को आवश्यक सहायता दी जाएगी।

फिलहाल यह परिवार हर तरह से संघर्ष कर रहा है—एक तरफ कैंसर का इलाज, दूसरी तरफ आर्थिक तंगी और तीसरी तरफ घर का खतरा। ऐसे में यह मामला सरकारी तंत्र और समाज दोनों के लिए एक गंभीर सोच का विषय बन गया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kareri Lake News: 20 KM का कठिन ट्रेक कर रिड़कमार कॉलेज के छात्रों ने चमकाई करेरी झील, प्लास्टिक कचरा हटाकर दिया स्वच्छता का संदेश

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार के 34 विद्यार्थियों और 3 प्राध्यापकों ने करीब 20 किलोमीटर का कठिन ट्रेक कर करेरी झील में स्वच्छता अभियान चलाया। NSS इकाई और ऐतिहासिक सोसायटी के संयुक्त आयोजन में प्लास्टिक कचरा एकत्र कर उसका उचित निस्तारण किया गया। विद्यार्थियों ने मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन भी किया

Nurpur Four Lane: बारिश के बाद दलदल बनी पठानकोट-मंडी फोरलेन, वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी; हर पल हादसे का डर

नूरपुर में निर्माणाधीन पठानकोट-मंडी फोरलेन बारिश के बाद कई जगह दलदल में तबदील हो गया। कीचड़, जलभराव और गड्ढों के कारण वाहन चालकों, खासकर दोपहिया सवारों को परेशानी और हादसे का खतरा बढ़ गया है।

HPBOSE Registration 2026-27: 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए जरूरी खबर, 15 अक्टूबर तक बिना लेट फीस करें रजिस्ट्रेशन

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्ध सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा 9वीं से 12वीं के नियमित विद्यार्थियों का शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण जारी है। बिना लेट फीस पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर है।

Bilaspur: नाबालिग बेटी के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप, भराड़ी पुलिस ने दर्ज किया केस

बिलासपुर के भराड़ी थाना क्षेत्र में दलोटा निवासी व्यक्ति की शिकायत पर गांव के ही कुछ लोगों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज हुआ है। शिकायतकर्ता ने अपने और अपनी नाबालिग बेटी के साथ मारपीट का आरोप लगाया है।