Mandi: मूसलाधार बारिश में ढहा दो मंजिला मकान, परिवार बेघर – प्रशासन से मुआवज़े की गुहार

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की ग्राम पंचायत डैहर के अंतर्गत आने वाले गांव डैहर में मूसलाधार बारिश के कारण एक बड़ा हादसा सामने आया है। गांव के निवासी रणजीत सिंह पुत्र सुखराम का दो मंजिला स्लेटपोश मकान भारी बारिश की वजह से गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है। मकान की एक ओर की दीवार पूरी तरह गिर चुकी है, जिससे पूरा भवन असुरक्षित हो गया है और किसी भी समय गिरने की आशंका बनी हुई है। इस हादसे में परिवार का लाखों रुपये का नुक्सान हुआ है, क्योंकि घर के साथ-साथ सारा घरेलू सामान भी मलबे में दब गया है।

हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे के वक्त परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए थे, जिससे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन को सूचित किया गया, जिसके बाद पटवारी ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। प्रशासन द्वारा राहत कार्यों की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई जारी है। इस हादसे के बाद पीड़ित परिवार ने सरकार और प्रशासन से उचित मुआवजे और त्वरित सहायता की मांग की है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में ‘विशाल भारत’ पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, अखंड भारत से लेकर शांति और ऊर्जा सुरक्षा तक इन मुद्दों पर हुई चर्चा

धर्मशाला के श्री सत्य साईं एजुकेयर विद्या प्रतिष्ठान में राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच की ओर से ‘विशाल भारत’ विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में भारत की सांस्कृतिक चेतना, अखंड भारत की अवधारणा, विभाजन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और ऊर्जा सुरक्षा जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

Kangra: कांगड़ा के पूर्व सैनिकों का बड़ा मिलन समारोह, 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी ने किया संबोधित; बोले- मेधावी बच्चों को सेना में...

मटौर के सागर गैलोरी होटल में एक्स सर्विसमैन कांगड़ा बटालियन के सौजन्य से मीट एंड ग्रीट समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने पूर्व सैनिकों की सेवाओं को अमूल्य बताते हुए मेधावी और खेलों में रुचि रखने वाले बच्चों को भारतीय सेना में अधिकारी बनने के लिए प्रशिक्षण देने की बात कही।

देहरा से लापता कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी सुराग नहीं, ब्यास किनारे मिले थे बैग; परिजनों ने SP से...

हिमाचल के देहरा से 28 जुलाई को रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हुए केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय बलाहर के छात्र कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। दोनों के बैग ब्यास नदी के किनारे मिले थे और पुलिस ने नदी में सर्च अभियान भी चलाया था। मंगलवार को परिजनों और ग्रामीणों ने एसपी देहरा से मुलाकात कर जांच तेज करने और विशेषज्ञ एजेंसियों की मदद लेने की मांग की।

गंगथ बाजार में शाम होते ही हुड़दंग! पत्थरों से कार के शीशे तोड़े, पहले भी 10 गाड़ियों को नुकसान पहुंचाने का आरोप

गंगथ बाजार में सड़क किनारे खड़ी कार के शीशे पत्थरों से तोड़कर उसे भारी नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। पीड़ित अनिल शर्मा ने पुलिस चौकी गंगथ में शिकायत दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार शाम ढलते ही कुछ शरारती तत्व सक्रिय हो जाते हैं और इससे पहले भी करीब 10 गाड़ियों, बिजली मीटरों और स्ट्रीट लाइटों को नुकसान पहुंचाया जा चुका है।