Kangra: श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर शाहपुर भाजपा मंडल ने पौधारोपण कर दी श्रद्धांजलि

Date:

--Advertisement--

श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा मंडल शाहपुर द्वारा एक विशेष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन कर अपने नेता को सच्ची श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-एक पौधा लगाकर राष्ट्रीय एकता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की। इस मौके पर कांगड़ा जिला भाजपा के महामंत्री राकेश चौहान ने कहा कि भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता ने संकल्प लिया है कि वे अपनी मां के नाम पर एक पौधा लगाएंगे। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारत को कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक सूत्र में बांधने का जो सपना देखा था, उसे साकार करने के लिए भाजपा के कार्यकर्ता संकल्पबद्ध हैं।

इस पौधारोपण कार्यक्रम की शुरुआत मंडल अध्यक्ष रवि दत्त शर्मा के नेतृत्व में की गई। कार्यक्रम में प्रदेश ओबीसी मोर्चा के सचिव मनजीत सिंह, प्रदेश महिला मोर्चा की सचिव रजनी ठाकुर, शाहपुर मंडल के महामंत्री कपिल महाजन, मंडल सचिव सरला भाटिया, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अरुण कौशल, सोशल मीडिया संयोजक केशव शर्मा और महिला मोर्चा की सचिव सरिता नाग ने भी भाग लिया। सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कर डॉ. मुखर्जी के सिद्धांतों और विचारों को याद किया।

राकेश चौहान ने यह भी कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता इस माह के दौरान पौधा लगाकर अपने पूजनीय नेता को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करेगा। यह कार्यक्रम केवल पर्यावरण सरंक्षण का प्रतीक नहीं, बल्कि भाजपा के उस मूल विचार का प्रतीक है जो संगठन और राष्ट्र की एकता को प्राथमिकता देता है।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने न केवल हरियाली का संदेश दिया, बल्कि पार्टी की विचारधारा और राष्ट्र निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को भी दोहराया। कार्यक्रम ने यह साबित किया कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की शिक्षाएं आज भी पार्टी कार्यकर्ताओं के दिलों में जीवित हैं और वे उनके दिखाए मार्ग पर चलने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर के गुब्बर में खैर के पेड़ों पर चली आरी, वन विभाग कार्यालय से महज 2 किमी दूर कटाई; जांच शुरू

शाहपुर के गुब्बर में सड़क किनारे खड़े करीब 10 खैर के पेड़ अवैध रूप से काटे जाने का मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि कटाई की जगह लपियाना रेंज कार्यालय से महज करीब 2 किलोमीटर दूर बताई जा रही है। वन विभाग ने लकड़ी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Mandi: जरूरतमंद महिला की मदद को फिर आगे आया प्रशासन, IndiaCares के सहयोग से मिले सिले हुए सूट और कंबल

बल्ह की ग्राम पंचायत गलमा की हुकमी देवी को IndiaCares के सहयोग से सिले हुए सूट और प्रशासन की ओर से कंबल उपलब्ध करवाया गया। जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए प्रशासन की पहल जारी है।

Kangra: इंदौरा की बेटी ने रचा इतिहास, अंडर-21 विश्व कोर्फबाल चैंपियनशिप से लौटीं मिली; घर पहुंचते ही हुआ भव्य स्वागत

मलयेशिया में आयोजित अंडर-21 विश्व कोर्फबाल चैंपियनशिप में भारतीय महिला टीम की कप्तानी कर लौटीं इंदौरा की बेटी मिली का भव्य स्वागत हुआ। विधायक मलेंद्र राजन की पत्नी अंजू वाला ने उनके घर पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया।

Kangra: शाहपुर व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन, सुनील वर्मा बने अध्यक्ष; जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

शाहपुर व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन काली माता मंदिर में हुई बैठक में किया गया। सुनील वर्मा को अध्यक्ष, अंकज जामवाल को उपाध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गईं।