Mandi: जयराम ठाकुर का आश्वासन: आपदा में हर पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है सरकार

Date:

--Advertisement--

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि आपदा के इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों का हौसला नहीं टूटने दिया जाएगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि भाजपा और समाज के सभी लोग एकजुट होकर इस संकट का सामना करेंगे और हर जरूरतमंद की मदद की जाएगी। उन्होंने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, सांसद कंगना रनौत और पार्टी के अन्य नेताओं के साथ मिलकर सराज क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का दौरा किया और आपदा से हुए नुकसान का जायज़ा लिया।

इस दौरान थुनाड़ी और थुनाग गांव के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की गई और उन्हें राहत सामग्री वितरित की गई। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. बिंदल के माध्यम से प्रदेश भाजपा परिवार की ओर से राहत सामग्री की किटें उपलब्ध करवाई गईं। इसके अतिरिक्त, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा भी राहत सामग्री भेंट की गई, जिसके लिए जयराम ठाकुर ने उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया।

जयराम ठाकुर ने सराज के लोगों से अपील की कि वे हिम्मत न हारें और जरूरतमंदों की सहायता के लिए एकजुटता दिखाएं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस आपदा के दौर को मिलकर पार किया जाएगा और एक बार फिर से सामान्य और खुशहाल जीवन की ओर बढ़ा जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

सुंदरनगर में पत्नी के लापता होने से पति परेशान, दूसरे व्यक्ति पर छिपाकर रखने का आरोप; पुलिस ने शुरू की तलाश

सुंदरनगर के बीएसएल कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को दूसरे व्यक्ति द्वारा अपने पास छिपाकर रखने का आरोप लगाया है। पति ने पत्नी की सुरक्षा को लेकर पुलिस से मदद मांगी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला और आरोपी व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है।

पौंग झील में अज्ञात महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप, 40 साल की उम्र का अनुमान; 72 घंटे तक पहचान का इंतजार

पौंग झील में भटोली फकोरियां के समीप बुधवार को अज्ञात महिला का शव मिला है। महिला की उम्र करीब 40 वर्ष होने का अनुमान है। पुलिस ने शव को देहरा शवगृह में रखा है और 72 घंटे तक पहचान के लिए रखा जाएगा।

कांगड़ा के हवलदार अश्वनी कुमार का दिल्ली में ड्यूटी के दौरान निधन, 42 साल की उम्र में हार्ट अटैक से थमी सांसें; वीरवार को...

कांगड़ा के धीरा क्षेत्र के मतेहड़ गांव निवासी 42 वर्षीय हवलदार अश्वनी कुमार का दिल्ली में ड्यूटी के दौरान निधन हो गया। 21 गढ़वाल रेजिमेंट में तैनात अश्वनी कुमार की तबीयत बिगड़ने के बाद सैन्य अस्पताल में मौत हो गई। वीरवार को उनका सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा।

रेडक्रॉस लक्की ड्रॉ का रिजल्ट जारी, इन टिकट नंबरों ने जीते स्कूटी, लैपटॉप और LED टीवी समेत बड़े इनाम; देखें पूरी लिस्ट

धर्मशाला में 15 अगस्त को आयोजित रेडक्रॉस लक्की ड्रॉ के परिणाम घोषित हो गए हैं। टिकट नंबर 008009 ने स्कूटी, 046049 ने लैपटॉप और 037708 ने 32 इंच एलईडी टीवी जीता है। यहां देखें सभी विजेता टिकट नंबर और पुरस्कारों की पूरी जानकारी।