Mandi: सराज में राहत कार्यों ने पकड़ी रफ्तार, जंजैहली-करसोग मार्ग खुला, हेलीकॉप्टर से भी भेजी जा रही राहत सामग्री

Date:

--Advertisement--

सराज विधानसभा क्षेत्र में आई भयंकर प्राकृतिक आपदा के बाद अब राहत और पुनर्वास कार्यों में तेजी देखी जा रही है। प्रशासन और लोक निर्माण विभाग की लगातार मेहनत के चलते जंजैहली वाया रायगढ़-करसोग मार्ग को रविवार सुबह तक छोटे वाहनों के लिए बहाल कर दिया गया है। साथ ही बगस्याड़-थुनाग-लंबाथाच मार्ग को भी खोल दिया गया है। इन प्रमुख सड़कों के चालू होने से अब प्रभावित क्षेत्रों तक राहत सामग्री पहुंचाना सुगम हो गया है और राहत कार्यों को बल मिला है।

अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह ने बताया कि जंजैहली मार्ग खुलने के बाद एक निजी होटल में फंसे 63 पर्यटकों और वाहन चालकों को सुरक्षित निकाल लिया गया, जिन्हें करसोग की ओर रवाना किया गया है। राहत कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए मंडी जिला मुख्यालय से जंजैहली और बागा चुनौगी के लिए हेलीकॉप्टर से राहत सामग्री भेजी जा रही है। रविवार को कुल छह हवाई उड़ानें संचालित की गईं जिनके माध्यम से 512 राशन किट, 435 कंबल, 166 गद्दे, चार बैग कपड़े और दो बॉक्स दवाइयां भेजी गईं।

क्षेत्र में अब मोबाइल नेटवर्क भी बहाल हो गया है, जिससे संपर्क व्यवस्था में सुधार आया है। रविवार को राहत सामग्री से भरी दो गाड़ियां जंजैहली रवाना की गईं। पहली गाड़ी में 120 तिरपाल, छह बॉक्स कपड़े, 62 स्वच्छता किट और 10 कंबल भेजे गए, जबकि दूसरी गाड़ी में 100 राशन किट थी। इसके अलावा पखरैर गांव के लिए भारतीय सेना के सहयोग से रैन गलू के रास्ते 15 राशन किट पहुंचाई गईं।

अब तक सामाजिक संगठनों और प्रशासन के माध्यम से कुल 2500 राशन किट प्रभावितों को वितरित की जा चुकी हैं। प्रशासन द्वारा 25 लाख रुपये की फौरी राहत राशि भी लोगों में बांटी गई है। विद्युत आपूर्ति की बहाली भी तेज़ी से जारी है। बाखली-कुकलाह, शिल्ली बागी और बागा चुनौगी में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है, जबकि तांदी क्षेत्र में यह कार्य शनिवार को ही पूरा कर लिया गया था।

हालांकि जंजैहली और थुनाग क्षेत्र की विद्युत लाइनों को भारी नुकसान पहुंचा है, जिसके कारण वहां बिजली बहाल होने में तीन से चार दिन का समय लग सकता है। प्रशासन सभी आवश्यक सेवाओं की शीघ्र बहाली के लिए निरंतर कार्य कर रहा है ताकि प्रभावित लोगों को जल्द से जल्द राहत मिल सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kullu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मनाली-अटल टनल दौरे से पहले ट्रैफिक में बड़ा बदलाव, इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 6 से 8 अक्तूबर तक मनाली और अटल टनल प्रवास को देखते हुए कुल्लू में यातायात व्यवस्था बदली गई है। कई मार्गों पर भारी वाहनों और अन्य वाहनों की आवाजाही निर्धारित समय में प्रतिबंधित, नियंत्रित या डायवर्ट रहेगी।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को फायरिंग अभ्यास, टाण्डा रेंज के आसपास जाने से बचें; इन 4 गांवों के लोगों को अलर्ट

धर्मशाला की टाण्डा फायरिंग रेंज में 5 और 6 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस का फायरिंग अभ्यास होगा। प्रशासन ने आसपास के चार गांवों के लोगों से सतर्क रहने और रेंज के पास न जाने की अपील की है।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को बिजली कटौती, सिद्धपुर समेत इन इलाकों में प्रभावित रहेगी सप्लाई

धर्मशाला के सिद्धपुर विद्युत उपमंडल के तहत 5 और 6 अक्टूबर को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। होडल, खनियारा और टग फीडर से जुड़े क्षेत्रों में कटौती होगी।

Kangra: शाहपुर में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 का रोमांचक फाइनल, 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को 9 रन से हराकर जीता खिताब;...

शाहपुर के आईटीआई मैदान में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 के फाइनल में 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को हराकर खिताब अपने नाम किया। 16 टीमों की इस प्रतियोगिता का आयोजन एसपीएल क्लब शाहपुर ने “नशे को ना कहें और जिंदगी को हां कहें” संदेश के तहत किया।