Himachal: हाईकोर्ट ने पुलिस भर्ती परीक्षा में धांधली को लेकर राज्य सरकार, आयोग और CBI को जारी किया नोटिस

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में कथित धांधली के मामले में प्रदेश हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। न्यायमूर्ति अजय मोहन गोयल की एकल पीठ ने अमन अरोड़ा व अन्य याचिकाकर्ताओं द्वारा दायर याचिका पर प्रारंभिक सुनवाई करते हुए राज्य सरकार, हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को नोटिस जारी किया है। अदालत ने सभी प्रतिवादियों को चार सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।

याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस भर्ती परीक्षा से पहले ही प्रश्नपत्र लीक हो गया था और ये पेपर चार-चार लाख रुपये में बेचे गए थे। उन्होंने यह भी बताया कि इस मामले में कांगड़ा पुलिस द्वारा कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन उसके बाद किसी प्रकार की ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इस कारण अभ्यर्थियों को न्याय नहीं मिल पाया।

प्रार्थियों का कहना है कि उन्होंने इस मामले की शिकायत ईमेल के माध्यम से हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग को भेजी थी, जिसमें लगभग 1600 परीक्षार्थियों ने भाग लिया, लेकिन आयोग ने अब तक इस मामले में कोई संज्ञान नहीं लिया। इस उदासीनता को देखते हुए अब अभ्यर्थी न्यायालय की शरण में पहुंचे हैं।

याचिका में प्रार्थियों ने स्पष्ट रूप से मांग की है कि इस परीक्षा को रद्द किया जाए और पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराई जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई हो।

हाईकोर्ट द्वारा इस मामले में नोटिस जारी करने के बाद यह मुद्दा एक बार फिर राज्यभर में चर्चा का विषय बन गया है, और अब सभी की निगाहें अदालत की आगामी कार्यवाही पर टिकी हुई हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kareri Lake News: 20 KM का कठिन ट्रेक कर रिड़कमार कॉलेज के छात्रों ने चमकाई करेरी झील, प्लास्टिक कचरा हटाकर दिया स्वच्छता का संदेश

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार के 34 विद्यार्थियों और 3 प्राध्यापकों ने करीब 20 किलोमीटर का कठिन ट्रेक कर करेरी झील में स्वच्छता अभियान चलाया। NSS इकाई और ऐतिहासिक सोसायटी के संयुक्त आयोजन में प्लास्टिक कचरा एकत्र कर उसका उचित निस्तारण किया गया। विद्यार्थियों ने मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन भी किया

Nurpur Four Lane: बारिश के बाद दलदल बनी पठानकोट-मंडी फोरलेन, वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी; हर पल हादसे का डर

नूरपुर में निर्माणाधीन पठानकोट-मंडी फोरलेन बारिश के बाद कई जगह दलदल में तबदील हो गया। कीचड़, जलभराव और गड्ढों के कारण वाहन चालकों, खासकर दोपहिया सवारों को परेशानी और हादसे का खतरा बढ़ गया है।

HPBOSE Registration 2026-27: 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए जरूरी खबर, 15 अक्टूबर तक बिना लेट फीस करें रजिस्ट्रेशन

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्ध सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा 9वीं से 12वीं के नियमित विद्यार्थियों का शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण जारी है। बिना लेट फीस पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर है।

Bilaspur: नाबालिग बेटी के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप, भराड़ी पुलिस ने दर्ज किया केस

बिलासपुर के भराड़ी थाना क्षेत्र में दलोटा निवासी व्यक्ति की शिकायत पर गांव के ही कुछ लोगों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज हुआ है। शिकायतकर्ता ने अपने और अपनी नाबालिग बेटी के साथ मारपीट का आरोप लगाया है।