Kullu: मनाली में ट्रक से 9 गोवंश बरामद, 2 की मौत – पशु क्रूरता का दिल दहला देने वाला मामला

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मनाली में पशु क्रूरता का एक गंभीर मामला सामने आया है। सोलंग वैली में भारी ट्रैफिक जाम के दौरान स्थानीय लोगों को जम्मू-कश्मीर नंबर (JK 02BS-6977) के एक ट्रक से तेज दुर्गंध महसूस हुई। जब ट्रक चालक से पूछा गया कि ट्रक में क्या है, तो उसने जवाब दिया कि इसमें भारतीय सेना का सामान लोड है। लेकिन संदेह होने पर स्थानीय लोगों ने ट्रक का तिरपाल हटाया और अंदर का दृश्य देख वे हैरान रह गए। ट्रक में बोरियों की आड़ में कुल 9 गोवंश को छिपाकर ले जाया जा रहा था, जिनमें से दो की मौत हो चुकी थी।

यह घटना बुरुआ गांव निवासी कुशाल चंद की शिकायत पर दर्ज की गई, जो उपप्रधान कीर्ति किशन के साथ नाग मंदिर सोलंग में भागवत कथा में भाग लेने गए थे। इसी दौरान उन्होंने ट्रक से आ रही बदबू को नोटिस किया और आसपास मौजूद लोगों के साथ मिलकर ट्रक की जांच की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू की गई।

डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 303(2), 325, 3(5) और पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें मोहम्मद मसां (35 वर्ष) पुत्र अब्दुल राशिद, निवासी गांव कांस पट्टा, जिला रियासी; मोहम्मद रफी (28 वर्ष) पुत्र मोहम्मद बशीर, निवासी तलवाड़ा, जिला रियासी; और मोहम्मद रियाज (23 वर्ष) पुत्र अली मोहम्मद, निवासी बामलिया, तहसील सुंदर बन्नी, जिला राजौरी (जम्मू-कश्मीर) शामिल हैं।

फिलहाल मामले की जांच उप-निरीक्षक नंद लाल द्वारा की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इन गोवंश को कहां से लाया गया और इन्हें कहां ले जाया जा रहा था। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है और उन्होंने प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में विधायक केवल सिंह पठानिया का बड़ा ऐलान, माधवनगर में एक सप्ताह के भीतर लगेगा हैंडपंप

शाहपुर विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने सुधेड़ क्षेत्र में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। वहीं माधवनगर में एक सप्ताह के भीतर हैंडपंप लगाने, सीवरेज, टाइल्स और सोलर लाइट की सुविधा देने का भी ऐलान किया।

महासू देवता के दिव्य मिलन का बना ऐतिहासिक पल, बशला में जयकारों और ढोल-नगाड़ों से गूंजा पूरा क्षेत्र

बशला में नवनिर्मित महासू देवता मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ देव मिलन के भव्य आयोजन के साथ हुआ। मंडलगढ़ के देव बोंदरा महाराज और साहिब डोरिया महाराज के दिव्य मिलन ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।

Kangra: धनोटू-कुठेर क्रिकेट प्रतियोगिता में विधायक केवल सिंह पठानिया का बड़ा ऐलान, खिलाड़ियों को दिया यह खास भरोसा

धनोटू-कुठेर में आयोजित डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में विधायक केवल सिंह पठानिया ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और खेल सुविधाओं से जुड़ी मांगों को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने का भरोसा दिया।

Kangra: हिमाचल के शाहपुर में अनोखी मिसाल! बहू को बेटी मानकर कराया पुनर्विवाह, सास-ससुर ने किया कन्यादान

कांगड़ा के शाहपुर स्थित चंमडेरा गांव में एक परिवार ने अपनी बहू को बेटी मानकर उसका पुनर्विवाह कराया। सास-ससुर ने स्वयं कन्यादान कर समाज के सामने मानवता और सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की।