Una: ऊना में मूसलाधार बारिश का कहर: 10,000 चूजों की मौत, पोल्ट्री फार्म को 30 लाख का नुक्सान

Date:

--Advertisement--

ऊना, हिमाचल प्रदेश – ऊना जिले की ग्राम पंचायत धमांदरी के माजरा मंसोह गांव में बुधवार रात हुई तेज बारिश ने भारी तबाही मचाई। मूसलाधार बारिश के कारण खेतों में जमा पानी तेज बहाव के साथ पास के पोल्ट्री फार्म में घुस गया। यह फार्म रणवीर सिंह पुत्र राम प्रकाश का है, जहां करीब 10,000 चूजे मौजूद थे। पानी घुसने से सभी चूजों की मौत हो गई, जिससे पोल्ट्री मालिक को लगभग 30 लाख रुपये का भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

पोल्ट्री फार्म के मालिक रणवीर सिंह ने बताया कि बारिश इतनी तेज थी कि खेतों का पानी निकलने का कोई रास्ता नहीं था और वही पानी उनके फार्म की ओर मुड़ गया। इस हादसे ने न सिर्फ उनकी कमाई को प्रभावित किया, बल्कि महीनों की मेहनत पर भी पानी फेर दिया। उन्होंने बताया कि इन चूजों की देखभाल और पालन-पोषण में उन्होंने काफी समय और संसाधन लगाए थे।

घटना की सूचना मिलते ही पशुपालन विभाग के वैटर्नरी डॉक्टर और स्थानीय पटवारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पूरी स्थिति का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन किया और रिपोर्ट तैयार की। प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।

स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित को जल्द से जल्द राहत राशि दी जाए, ताकि वह दोबारा अपना व्यवसाय शुरू कर सके। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि माजरा मंसोह क्षेत्र में जलभराव की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन अब तक इस ओर कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है। ग्रामीणों ने आग्रह किया कि प्रशासन क्षेत्र में उचित जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करे, जिससे भविष्य में ऐसी आपदाजनक स्थिति दोबारा उत्पन्न न हो।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Una: ऊना गोलीकांड में बड़ा खुलासा! अवैध शराब कारोबार बना खूनी संघर्ष की वजह, 3 आरोपी गिरफ्तार

ऊना के गगरेट में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चार दिन के रिमांड पर भेजा है। प्रारंभिक जांच में अवैध शराब कारोबार और रंजिश को घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है।

Himachal: हिमाचल में दर्दनाक हादसा! 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, महिला शिक्षिका समेत 3 की मौत, एक की हालत गंभीर

सिरमौर के सराहां में एक कार 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में महिला शिक्षिका समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Sirmaur: पांवटा बस स्टैंड पर मिला गौवंश का अवशेष, मचा हड़कंप! CCTV में दिखी ऐसी तस्वीर जिसने बदल दी जांच की दिशा

पांवटा साहिब बस स्टैंड परिसर में गौवंश का एक अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में एक कुत्ता दिखाई दिया, जिसके बाद मामले की जांच नए एंगल से की जा रही है।

Himachal: देश-दुनिया में मशहूर हिमाचल पुलिस बैंड के प्रभारी विजय कुमार सस्पेंड, जानिए क्या है इसकी वजह

हिमाचल प्रदेश पुलिस के चर्चित ‘हारमनी ऑफ द पाइन्स’ बैंड के प्रभारी इंस्पेक्टर विजय कुमार को फेसबुक से कथित आय और निजी म्यूजिक एल्बम से जुड़े मामले में निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।