Himachal: भारी बारिश के कारण HPU ने 30 जून की सभी पीजी परीक्षाएं रद्द कीं, नई तिथि जल्द होगी घोषित

Date:

--Advertisement--

शिमला: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) ने सोमवार, 30 जून 2025 को आयोजित होने वाली सभी स्नातकोत्तर डिग्री और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। यह फैसला राज्य में लगातार हो रही भारी बारिश और खराब मौसम की स्थिति को देखते हुए लिया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया है।

Advertisement – HIM Live Tv

इस संबंध में विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल द्वारा आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है। उन्होंने बताया कि रद्द की गई परीक्षाएं दो सत्रों — सुबह और दोपहर — में आयोजित होने वाली थीं, जिन्हें अब स्थगित कर दिया गया है। कुलपति प्रो. महावीर सिंह और प्रो-वाइस चांसलर प्रो. राजेंद्र वर्मा के दिशा-निर्देशों के अनुसार यह निर्णय लिया गया है।

प्रो. कौशल ने स्पष्ट किया कि इन परीक्षाओं की नई तिथियां जल्द घोषित की जाएंगी और इसकी जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें और आगामी अपडेट्स के लिए केवल विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ही भरोसा करें।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में ‘विशाल भारत’ पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, अखंड भारत से लेकर शांति और ऊर्जा सुरक्षा तक इन मुद्दों पर हुई चर्चा

धर्मशाला के श्री सत्य साईं एजुकेयर विद्या प्रतिष्ठान में राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच की ओर से ‘विशाल भारत’ विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में भारत की सांस्कृतिक चेतना, अखंड भारत की अवधारणा, विभाजन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और ऊर्जा सुरक्षा जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

Kangra: कांगड़ा के पूर्व सैनिकों का बड़ा मिलन समारोह, 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी ने किया संबोधित; बोले- मेधावी बच्चों को सेना में...

मटौर के सागर गैलोरी होटल में एक्स सर्विसमैन कांगड़ा बटालियन के सौजन्य से मीट एंड ग्रीट समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने पूर्व सैनिकों की सेवाओं को अमूल्य बताते हुए मेधावी और खेलों में रुचि रखने वाले बच्चों को भारतीय सेना में अधिकारी बनने के लिए प्रशिक्षण देने की बात कही।

देहरा से लापता कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी सुराग नहीं, ब्यास किनारे मिले थे बैग; परिजनों ने SP से...

हिमाचल के देहरा से 28 जुलाई को रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हुए केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय बलाहर के छात्र कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। दोनों के बैग ब्यास नदी के किनारे मिले थे और पुलिस ने नदी में सर्च अभियान भी चलाया था। मंगलवार को परिजनों और ग्रामीणों ने एसपी देहरा से मुलाकात कर जांच तेज करने और विशेषज्ञ एजेंसियों की मदद लेने की मांग की।

गंगथ बाजार में शाम होते ही हुड़दंग! पत्थरों से कार के शीशे तोड़े, पहले भी 10 गाड़ियों को नुकसान पहुंचाने का आरोप

गंगथ बाजार में सड़क किनारे खड़ी कार के शीशे पत्थरों से तोड़कर उसे भारी नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। पीड़ित अनिल शर्मा ने पुलिस चौकी गंगथ में शिकायत दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार शाम ढलते ही कुछ शरारती तत्व सक्रिय हो जाते हैं और इससे पहले भी करीब 10 गाड़ियों, बिजली मीटरों और स्ट्रीट लाइटों को नुकसान पहुंचाया जा चुका है।