Himachal: भूस्खलन के बाद सरकाघाट के पास खाई में गिरी ऑल्टो कार, परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित

Date:

--Advertisement--

मंडी जिला के सरकाघाट उपमंडल मुख्यालय से लगभग तीन किलोमीटर दूर सरकाघाट-जोगिंदरनगर सड़क मार्ग पर रविवार देर रात एक गंभीर हादसा उस समय टल गया जब एक ऑल्टो कार भूस्खलन की चपेट में आकर सोनखड्ड के किनारे जा गिरी, लेकिन उसमें सवार सभी लोग सुरक्षित बच निकले। हादसे का शिकार हुई कार HP 29B 1864 थी, जिसे सुरजन सिंह चला रहे थे। सुरजन सिंह, जो गांव करसाल, तहसील लड़भड़ोल के रहने वाले हैं, कुरुक्षेत्र से अपने 16 वर्षीय बेटे की अस्थियां प्रवाहित कर पिंडदान करवाकर परिवार सहित घर लौट रहे थे। उनका बेटा कुछ समय पहले डूबने से असमय मृत्यु का शिकार हो गया था।

Advertisement – HIM Live Tv

यह हादसा रविवार रात करीब तीन बजे हुआ जब वे चलाल क्षेत्र पहुंचे। वहां लैंड स्लाइड के चलते सड़क पर भारी मलबा जमा हो गया था और एक जेसीबी मशीन रास्ता साफ कर रही थी। उनके आगे दो अन्य बड़ी गाड़ियां भी रुकी थीं। जैसे ही मलबा हटा और रास्ता थोड़ा साफ हुआ, तो वे वाहन सुरक्षित निकल गए, लेकिन ऑल्टो कार दलदल में फिसलकर गहरी खाई की ओर जा गिरी।

गनीमत यह रही कि दुर्घटना से कुछ क्षण पहले ही चालक सुरजन सिंह ने स्थिति को भांपते हुए कार में बैठे सभी परिवार के सदस्यों को नीचे उतार दिया था। इसी सावधानी से एक बड़ा हादसा टल गया और सभी लोग सुरक्षित बच गए।

धर्मपुर थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। घटना के बाद स्थानीय लोग और अधिकारी सुरजन सिंह की सतर्कता की सराहना कर रहे हैं, जिसकी बदौलत एक बड़ा जानी नुकसान टल गया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

शिमला में नशे के सौदागर पर पुलिस का बड़ा वार! घर से मिली 991 ग्राम अफीम और ₹2.12 लाख नकदी

शिमला पुलिस की स्पेशल सेल ने चौड़ा मैदान में बड़ी कार्रवाई करते हुए 991 ग्राम अफीम, 2.12 लाख रुपये नकदी और दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।

हिमाचल में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार! एक ही दिन में 2 कारों से 1.426 किलो चरस बरामद, 6 युवक गिरफ्तार

मंडी के सुंदरनगर में पुलिस ने एक ही दिन में दो अलग-अलग कारों से 1 किलो 426 ग्राम चरस बरामद कर छह युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी है।

शिमला-गगल फ्लाइट पर डबल मार! खराब मौसम के साथ दोगुना किराया, यात्रियों ने बनाया दूरी

शिमला-गगल के बीच एलायंस एयर की उड़ानें खराब मौसम और दोगुने हवाई किराए की वजह से प्रभावित हो रही हैं। यात्रियों ने बढ़े किराए के चलते सड़क मार्ग को प्राथमिकता देना शुरू कर दिया है।

30 हजार की बैटरियां चुराकर भागा था चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा, स्कूटी भी जब्त

सोलन के कसौली में एचआरटीसी बस से 30 हजार रुपये की दो बैटरियां चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी बरामद हुई है।