Himachal: मुख्यमंत्री ने रेड अलर्ट वाले क्षेत्रों में एहतियात के तौर पर सभी स्कूलों को बंद करने के निर्देश संबंधित उपायुक्तों को जारी किए हैं।

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिजाज फिर बिगड़ने वाला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के कुछ जिलों में अगले 24 घंटों के भीतर अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संबंधित जिलों के उपायुक्तों को निर्देश दिए हैं कि वे विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए तुरंत अपने-अपने जिलों में सभी स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी करें।

Advertisement – HIM Live Tv

बीते 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश रिकॉर्ड की गई है और मौसम विभाग का अनुमान है कि आज शाम से बारिश की तीव्रता एक बार फिर बढ़ सकती है। विभाग द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार, जिला सोलन, सिरमौर, कांगड़ा और मंडी में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है, जिसके चलते इन जिलों में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

राज्य सरकार स्थिति पर लगातार नजर रख रही है और स्थानीय प्रशासन को पूरी सतर्कता से काम करने के निर्देश दिए गए हैं। आम लोगों से भी अपील की गई है कि वे मौसम विभाग और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें और अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें।

सरकार का यह निर्णय विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

शिमला में नशे के सौदागर पर पुलिस का बड़ा वार! घर से मिली 991 ग्राम अफीम और ₹2.12 लाख नकदी

शिमला पुलिस की स्पेशल सेल ने चौड़ा मैदान में बड़ी कार्रवाई करते हुए 991 ग्राम अफीम, 2.12 लाख रुपये नकदी और दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।

हिमाचल में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार! एक ही दिन में 2 कारों से 1.426 किलो चरस बरामद, 6 युवक गिरफ्तार

मंडी के सुंदरनगर में पुलिस ने एक ही दिन में दो अलग-अलग कारों से 1 किलो 426 ग्राम चरस बरामद कर छह युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी है।

शिमला-गगल फ्लाइट पर डबल मार! खराब मौसम के साथ दोगुना किराया, यात्रियों ने बनाया दूरी

शिमला-गगल के बीच एलायंस एयर की उड़ानें खराब मौसम और दोगुने हवाई किराए की वजह से प्रभावित हो रही हैं। यात्रियों ने बढ़े किराए के चलते सड़क मार्ग को प्राथमिकता देना शुरू कर दिया है।

30 हजार की बैटरियां चुराकर भागा था चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा, स्कूटी भी जब्त

सोलन के कसौली में एचआरटीसी बस से 30 हजार रुपये की दो बैटरियां चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी बरामद हुई है।