Himachal: एम्स बिलासपुर में दुर्लभ बाल शल्य चिकित्सा का सफल इलाज, बाल चिकित्सा के क्षेत्र में नया कीर्तिमान

Date:

--Advertisement--

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर ने एक बार फिर चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता और तकनीकी दक्षता का परिचय दिया है। हाल ही में संस्थान ने दो अत्यंत दुर्लभ और जटिल बाल चिकित्सा मामलों का सफल इलाज कर चिकित्सा सेवाओं के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि दर्ज की है। यह संस्थान में बाल शल्य चिकित्सा विभाग की क्षमता और वहां कार्यरत चिकित्सा विशेषज्ञों की दक्षता को दर्शाता है।

Advertisement – HIM Live Tv

पहला मामला कुल्लू जिले की 11 वर्षीय बच्ची का था, जिसे सांस लेने में परेशानी, लगातार बुखार और फेफड़ों में गांठ की शिकायत थी। बच्ची को एम्स बिलासपुर लाया गया, जहां जांच के दौरान पता चला कि उसके फेफड़े में हाइडेटिड सिस्ट है। यह बीमारी बच्चों में बहुत ही दुर्लभ मानी जाती है। इस जटिल स्थिति के इलाज के लिए एम्स के सहायक प्रोफेसर डॉ. संदीप सिंह सेन और जूनियर रेजिडेंट डॉ. अभिषेक पाल ने वीडियो असिस्टेड थोरोस्कोपिक सर्जरी तकनीक का इस्तेमाल करते हुए सिस्ट को सफलतापूर्वक हटाया। सर्जरी के दौरान बच्ची के फेफड़े में ब्रोंको-प्ल्यूरल फिस्टुला बनने की स्थिति उत्पन्न हुई, जिससे उसका ऑक्सीजन स्तर प्रभावित हुआ। हालांकि, एनेस्थीसिया टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोहरी वेंटिलेशन प्रणाली के माध्यम से स्थिति को नियंत्रित किया और ऑपरेशन को सफलतापूर्वक पूरा किया गया।

दूसरे मामले में सात माह के एक शिशु को लगातार उल्टी और सांस लेने में परेशानी के कारण एम्स लाया गया। चिकित्सकीय परीक्षण में यह सामने आया कि शिशु जन्मजात डायाफ्रामेटिक हर्निया से पीड़ित है, जिसमें आंते ऊपर की ओर खिसककर फेफड़ों पर दबाव डाल रही थीं। इस स्थिति में भी डॉ. संदीप सिंह सेन और डॉ. अभिषेक पाल ने थोरेकोस्कोपिक तकनीक के जरिए सफल शल्य चिकित्सा की। सर्जरी के बाद शिशु को एक दिन के लिए वेंटिलेशन पर रखा गया और फिर सामान्य आहार पर लाया गया। अब वह पूरी तरह से स्वस्थ और स्थिर है।

एम्स बिलासपुर की कुलसचिव राकेश सिंह ने इन दोनों जटिल मामलों में मिली सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे संस्थान की बहु-विभागीय टीम, अत्याधुनिक तकनीक और चिकित्सकों की प्रतिबद्धता का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि समर्पण, विशेषज्ञता और संवेदनशीलता के मेल से असंभव भी संभव बनाया जा सकता है और यही भावना एम्स बिलासपुर को लगातार आगे बढ़ा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: NSS शिविर में करियर गाइडेंस से छात्रों को मिली नई दिशा, NIT हमीरपुर से पढ़ी मिस अक्षिमा ने दिए सफलता के टिप्स

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत में सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दौरान करियर गाइडेंस एवं काउंसलिंग पर विशेष अतिथि व्याख्यान आयोजित हुआ। NIT हमीरपुर से B.Tech और M.Tech कर चुकीं मिस अक्षिमा ने विद्यार्थियों को करियर, उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी।

Kangra: धर्मशाला में जुटेंगे देशभर के 100 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारी, ई-गवर्नेंस पर बनेगा नया ब्लूप्रिंट; जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह भी होंगे...

धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें देशभर के 100 से अधिक प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

Himachal: राहुल गांधी के हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए CM सुक्खू, दिल्ली के बाद अब स्पीति में रहेगा रात्रि ठहराव; जानें पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राहुल गांधी के नई दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उनका स्पीति के रंगरीक जाने का कार्यक्रम है, जहां वह सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम सहित कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और जनसभा में शामिल होंगे।

Mandi: घर-घर डाक पहुंचाने वाली निधि अब चेन्नई में दिखाएंगी क्रिकेट का दम, भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन

मंडी मुख्य डाकघर में पोस्टमैन के पद पर तैनात उत्तर प्रदेश के बिजनौर की निधि का भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। वह 26 से 29 अक्टूबर तक चेन्नई में होने वाली एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में ऑलराउंडर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।