Kangra: डाडासीबा की आंचल शर्मा ने बी.कॉम. में हासिल किया दूसरा स्थान, हिमाचल की टॉप-10 सूची में बनाई जगह

Date:

--Advertisement--

सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी द्वारा घोषित बी.कॉम. फाइनल वर्ष के परीक्षा परिणामों में बाबा कांशीराम राजकीय महाविद्यालय डाडासीबा की छात्रा आंचल शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि के साथ ही उन्होंने हिमाचल प्रदेश की टॉप-10 सूची में अपना नाम दर्ज करवाया है, जिससे पूरे डाडासीबा क्षेत्र में हर्ष और गर्व की लहर दौड़ गई है।

Advertisement – HIM Live Tv

आंचल शर्मा, जो तहसील डाडासीबा के गांव लग की निवासी हैं, वर्तमान में चंडीगढ़ में एक निजी संस्था में कार्यरत हैं। पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने नौकरी भी की और दोनों जिम्मेदारियों को संतुलित रखते हुए यह उपलब्धि हासिल की। आंचल का सपना बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने का है, जिसके लिए वे अपनी नौकरी के साथ-साथ बैंकिंग परीक्षाओं की भी तैयारी कर रही हैं।

उनके पिता रंजन कुमार एक निजी नौकरी करते हैं और माता रेनू बाला गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद आंचल ने हार नहीं मानी और निरंतर अभ्यास व मेहनत के बल पर अपनी मंजिल की ओर कदम बढ़ाए। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने कॉलेज के शिक्षक राम पाल के मार्गदर्शन और अपने माता-पिता के सहयोग को दिया है।

आंचल का मानना है कि कठिन परिश्रम और निरंतर प्रयास से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार को गौरवान्वित किया है, बल्कि पूरे क्षेत्र में भी खुशी का माहौल है। कॉलेज प्रशासन ने भी आंचल को उनकी इस सफलता के लिए शुभकामनाएं दी हैं और इसे अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत बताया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में विधायक केवल सिंह पठानिया का बड़ा ऐलान, माधवनगर में एक सप्ताह के भीतर लगेगा हैंडपंप

शाहपुर विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने सुधेड़ क्षेत्र में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। वहीं माधवनगर में एक सप्ताह के भीतर हैंडपंप लगाने, सीवरेज, टाइल्स और सोलर लाइट की सुविधा देने का भी ऐलान किया।

महासू देवता के दिव्य मिलन का बना ऐतिहासिक पल, बशला में जयकारों और ढोल-नगाड़ों से गूंजा पूरा क्षेत्र

बशला में नवनिर्मित महासू देवता मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ देव मिलन के भव्य आयोजन के साथ हुआ। मंडलगढ़ के देव बोंदरा महाराज और साहिब डोरिया महाराज के दिव्य मिलन ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।

Kangra: धनोटू-कुठेर क्रिकेट प्रतियोगिता में विधायक केवल सिंह पठानिया का बड़ा ऐलान, खिलाड़ियों को दिया यह खास भरोसा

धनोटू-कुठेर में आयोजित डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में विधायक केवल सिंह पठानिया ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और खेल सुविधाओं से जुड़ी मांगों को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने का भरोसा दिया।

Kangra: हिमाचल के शाहपुर में अनोखी मिसाल! बहू को बेटी मानकर कराया पुनर्विवाह, सास-ससुर ने किया कन्यादान

कांगड़ा के शाहपुर स्थित चंमडेरा गांव में एक परिवार ने अपनी बहू को बेटी मानकर उसका पुनर्विवाह कराया। सास-ससुर ने स्वयं कन्यादान कर समाज के सामने मानवता और सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की।