Chamba: चंबा की साक्षी मेहरा बनीं Tax & Excise Officer – मेहनत और लगन की मिसाल

Date:

--Advertisement--

“सच्ची मेहनत कभी खाली नहीं जाती…” — चंबा ज़िले के मुख्य बाज़ार स्थित कश्मीरी मोहल्ले से ताल्लुक रखने वाली साक्षी मेहरा ने इस कहावत को बिल्कुल सच कर दिखाया है। साक्षी, जो श्री रमेश मेहरा की बेटी हैं, ने यह साबित किया है कि अगर इरादे मजबूत हों और मेहनत में कोई कमी न हो, तो कोई भी मंज़िल दूर नहीं होती। लगातार मेहनत और पूरे समर्पण के साथ पढ़ाई करने के बाद, साक्षी ने अब Tax & Excise Officer के पद पर सफलता प्राप्त कर ली है। यह उपलब्धि न केवल उनके माता-पिता के लिए गर्व का क्षण है, बल्कि पूरे चंबा ज़िले के लिए सम्मान की बात है।

Advertisement – HIM Live Tv

साक्षी के परिवार वालों का कहना है कि उसने इस मुकाम को हासिल करने के लिए दिन-रात एक कर दिया था। हर दिन वह पूरी लगन और ईमानदारी से पढ़ाई में लगी रही और इस लक्ष्य को पाने के लिए अपनी पूरी ताक़त लगा दी। आज उसी मेहनत का फल उन्हें मिला है।

इस सफलता की सबसे खास बात यह है कि साक्षी इसका श्रेय अपने माता-पिता और भगवान को देती हैं। उनका मानना है कि उनके माता-पिता की प्रेरणा और आशीर्वाद के बिना यह संभव नहीं होता।

Advertisement – HIM Live Tv

साक्षी उन सभी छात्रों के लिए एक प्रेरणा बन चुकी हैं, जो आज किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। उनका सीधा संदेश है कि अगर आपने कोई रास्ता चुना है, तो उसे कभी बीच में मत छोड़ो। मेहनत करते रहो, लगन से जुड़े रहो — मंज़िल चाहे जितनी भी दूर क्यों न हो, एक न एक दिन ज़रूर मिलेगी।

आज साक्षी पर सिर्फ उनका परिवार ही नहीं, बल्कि पूरा चंबा गर्व महसूस कर रहा है। उनकी सफलता निस्संदेह आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मिसाल है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

बिल-वाउचर में हेराफेरी कर सरकारी सब्सिडी लेने का आरोप, पिता-बेटे समेत 3 पर केस; जांच में चौंकाने वाले खुलासे

कांगड़ा के जवाली क्षेत्र में बागवानी विभाग की योजनाओं में फर्जी बिल-वाउचर और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए लाखों रुपये की सब्सिडी लेने के आरोप में पिता-बेटे समेत तीन लोगों पर केस दर्ज हुआ है। सतर्कता ब्यूरो की जांच में फर्जी बिल, रिकॉर्ड में विसंगतियां और सब्सिडी वाली योजनाओं में कथित अनियमितताओं के कई मामले सामने आए हैं।

बद्दी में बंद गोदाम पर देर रात छापा, 4 लाख प्रतिबंधित दवाएं और इंजेक्शन बरामद; कारोबारी पर NDPS एक्ट में केस

बद्दी में औषधि नियंत्रण विभाग और पुलिस ने बंद गोदाम पर छापा मारकर करीब चार लाख प्रतिबंधित गोलियां-कैपसूल और इंजेक्शन बरामद किए हैं। मामले में एएस केमिकल के मालिक अंकित शुक्ला के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

शिमला में मिठाइयों पर बड़ी कार्रवाई, कॉकरोच मिलने पर 2 दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड; गुलाबजामुन में मरी मक्खियां मिलने पर 10 किलो मिठाई नष्ट

शिमला में खाद्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग ने मिठाई दुकानों पर बड़ी कार्रवाई की है। बालूगंज में मिठाइयों में कॉकरोच मिलने पर दो प्रतिष्ठानों के खाद्य लाइसेंस निलंबित किए गए, जबकि बस स्टैंड की दुकान में गुलाबजामुन में मरी मक्खियां मिलने पर 10 किलो मिठाई नष्ट करवाई गई।

मणिमहेश कैलाश की चोटी पर चढ़ने निकला था गड़रिया, फिर जो हुआ उसे आज भी मानते हैं रहस्यमयी कहानी; जानें पूरी लोककथा

चंबा के भरमौर स्थित मणिमहेश कैलाश से जुड़ी गड़रिये की एक रहस्यमयी लोककथा आज भी श्रद्धालुओं के बीच चर्चित है। मान्यता है कि कैलाश की ओर चढ़ने का प्रयास करने वाला गड़रिया और उसके साथ मौजूद लोग पत्थर बन गए थे। हालांकि, इस कहानी का कोई वैज्ञानिक या ऐतिहासिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है।