Kullu: नूरम सिंह का साहसिक संदेश बना सैंकड़ों की जिंदगी का रक्षक: जीवा नाला की बाढ़ में बची अनगिनत जानें

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के सैंज घाटी में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब जीवा नाला में अचानक भयंकर बाढ़ आ गई। इस प्राकृतिक आपदा के दौरान एक साधारण लेकिन अत्यंत प्रभावशाली व्हाट्सएप ऑडियो संदेश ने सैंकड़ों लोगों की जान बचा ली। यह संदेश एनएचपीसी में कार्यरत स्थानीय युवक नूरम सिंह ने मझान क्षेत्र से भेजा था, जहां वे खुद खराब मौसम और कमजोर मोबाइल नेटवर्क के बीच फंसे हुए थे। नूरम ने संदेश में कहा, “दोस्तों जीवा नाला में भयंकर फ्लड आया। साइड हो जाओ… साइड हो जाओ…। सिग्नल की कमी से अधिक जानकारी नहीं दे पा रहा हूं।” यही अलर्टिंग मैसेज कुछ ही मिनटों में इलाके के कई व्हाट्सएप ग्रुप्स में फैल गया और लोगों ने इसे अपने रिश्तेदारों तथा जानने वालों को तेजी से साझा किया।

Advertisement – HIM Live Tv

इस चेतावनी का असर इतना व्यापक हुआ कि सैंज बाजार और नदी किनारे बसे गांवों जैसे बक्शाहल, त्रेडा, बिहाली, स्पॉन्गनी और तलाड़ा के लोग, जो उस समय खेतों में काम कर रहे थे, तुरंत सुरक्षित स्थानों की ओर निकल गए। संदेश के आने के ठीक 22 मिनट बाद जीवा नाला का बाढ़ का पानी पिन पार्वती नदी में मिला और इसने भयंकर रौद्र रूप धारण कर लिया। बाढ़ ने कई मकानों और खेतों को नुकसान पहुंचाया, लेकिन समय रहते चेतावनी मिलने से भारी जानमाल की हानि टल गई।

नूरम सिंह ने बताया कि जिस समय उन्होंने यह संदेश भेजा, उस समय क्षेत्र में भारी बारिश हो रही थी और नाले में अचानक तेज आवाज के साथ पानी बहना शुरू हो गया था। नेटवर्क की बेहद खराब स्थिति के बावजूद उन्होंने किसी तरह यह संदेश भेजा। उनकी सूझबूझ और तत्परता की अब हर ओर सराहना हो रही है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ‘सच्चा हीरो’ कह रहे हैं और उनके इस कदम की खुलकर तारीफ कर रहे हैं। खुद नूरम ने भी कहा कि वह पल वह जीवनभर नहीं भूल पाएंगे और उन्हें इस बात की खुशी है कि उनके छोटे से प्रयास ने सैंकड़ों लोगों की जान बचाने में योगदान दिया।

इस घटना ने यह साफ कर दिया कि किसी भी आपदा के समय एक सजग नागरिक की भूमिका कितनी महत्वपूर्ण हो सकती है। नूरम सिंह की यह सूझबूझ आने वाले समय में कई लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में जुटेंगे देशभर के 100 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारी, ई-गवर्नेंस पर बनेगा नया ब्लूप्रिंट; जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह भी होंगे...

धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें देशभर के 100 से अधिक प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

Himachal: राहुल गांधी के हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए CM सुक्खू, दिल्ली के बाद अब स्पीति में रहेगा रात्रि ठहराव; जानें पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राहुल गांधी के नई दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उनका स्पीति के रंगरीक जाने का कार्यक्रम है, जहां वह सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम सहित कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और जनसभा में शामिल होंगे।

Mandi: घर-घर डाक पहुंचाने वाली निधि अब चेन्नई में दिखाएंगी क्रिकेट का दम, भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन

मंडी मुख्य डाकघर में पोस्टमैन के पद पर तैनात उत्तर प्रदेश के बिजनौर की निधि का भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। वह 26 से 29 अक्टूबर तक चेन्नई में होने वाली एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में ऑलराउंडर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Una: BSF की 56 वर्षीय महिला हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी का निधन, जम्मू से गांव पहुंचा पार्थिव शरीर; सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

ऊना के गगरेट उपमंडल के जोह गांव की BSF हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी (56) का जम्मू में ड्यूटी के दौरान अस्वस्थ होने के बाद निधन हो गया। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया, जहां BSF की विशेष टुकड़ी ने सशस्त्र सलामी देकर अंतिम विदाई दी।