Solan: उपायुक्त सोलन ने माँ शूलिनी मेला-2025 की सफलता पर जताया आभार, कहा- यह आयोजन बना जिले की पहचान

Date:

--Advertisement--

सोलन के उपायुक्त एवं राज्य स्तरीय माँ शूलिनी मेला समिति के अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने वर्ष 2025 के राज्य स्तरीय माँ शूलिनी मेले के सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन सोलन की सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है और जिला प्रशासन का निरंतर प्रयास रहता है कि मेला से जुड़ा हर कार्य समय पर और आमजन की अपेक्षाओं के अनुरूप संपन्न हो।

Advertisement – HIM Live Tv

उन्होंने विशेष रूप से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री और सोलन के विधायक कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल, दून के विधायक राम कुमार चौधरी, अर्की के विधायक संजय अवस्थी, कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी और नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बावा का आभार प्रकट किया। साथ ही उन्होंने इस आयोजन में सहयोग देने वाले सभी विभागों, जिला प्रशासन, स्वयंसेवी संस्थाओं और सोलन वासियों की भूमिका की सराहना की।

मनमोहन शर्मा ने कहा कि मेले की सफलता टीम भावना और सामूहिक प्रयास का परिणाम है। उन्होंने बताया कि विभिन्न विभागों ने निरंतर कार्य कर यह सुनिश्चित किया कि मेला सभी मानकों पर खरा उतरे। आयोजन के दौरान स्वयंसेवी संस्थाओं और आयोजन से जुड़े सभी व्यक्तियों ने पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से कार्य किया, जो अत्यंत सराहनीय है।

उपायुक्त ने मेला अवधि के दौरान भीड़ और यातायात प्रबंधन में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) से जुड़े छात्रों और स्थानीय महाविद्यालयों के विद्यार्थियों की भूमिका की विशेष सराहना की। इसके अतिरिक्त, उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने पेयजल आपूर्ति और सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखा।

मनमोहन शर्मा ने कहा कि देव परंपरा से जुड़ा यह आयोजन सभी के लिए गर्व और संतोष का विषय है। उन्होंने सभी विभागों और संस्थाओं से भविष्य में भी इसी समर्पण और सहयोग की अपेक्षा जताई, ताकि मेले की गरिमा और प्रभाव को बरकरार रखा जा सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kareri Lake News: 20 KM का कठिन ट्रेक कर रिड़कमार कॉलेज के छात्रों ने चमकाई करेरी झील, प्लास्टिक कचरा हटाकर दिया स्वच्छता का संदेश

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार के 34 विद्यार्थियों और 3 प्राध्यापकों ने करीब 20 किलोमीटर का कठिन ट्रेक कर करेरी झील में स्वच्छता अभियान चलाया। NSS इकाई और ऐतिहासिक सोसायटी के संयुक्त आयोजन में प्लास्टिक कचरा एकत्र कर उसका उचित निस्तारण किया गया। विद्यार्थियों ने मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन भी किया

Nurpur Four Lane: बारिश के बाद दलदल बनी पठानकोट-मंडी फोरलेन, वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी; हर पल हादसे का डर

नूरपुर में निर्माणाधीन पठानकोट-मंडी फोरलेन बारिश के बाद कई जगह दलदल में तबदील हो गया। कीचड़, जलभराव और गड्ढों के कारण वाहन चालकों, खासकर दोपहिया सवारों को परेशानी और हादसे का खतरा बढ़ गया है।

HPBOSE Registration 2026-27: 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए जरूरी खबर, 15 अक्टूबर तक बिना लेट फीस करें रजिस्ट्रेशन

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्ध सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा 9वीं से 12वीं के नियमित विद्यार्थियों का शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण जारी है। बिना लेट फीस पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर है।

Bilaspur: नाबालिग बेटी के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप, भराड़ी पुलिस ने दर्ज किया केस

बिलासपुर के भराड़ी थाना क्षेत्र में दलोटा निवासी व्यक्ति की शिकायत पर गांव के ही कुछ लोगों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज हुआ है। शिकायतकर्ता ने अपने और अपनी नाबालिग बेटी के साथ मारपीट का आरोप लगाया है।