Kangra: हिमाचल की चक्की दरिया में बड़ा हादसा टला, मशीन पर चढ़कर 4 मजदूरों ने बचाई जान

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में बीते कई दिनों से हो रही लगातार बारिश के चलते दरियाओं, खड्डों और नालों में जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। इसका सीधा असर इंदौरा के ढांगू और पठानकोट से गुजरने वाले चक्की दरिया पर भी देखने को मिला, जहां मंगलवार को दरिया में अचानक उफान आ गया। इसी दौरान चक्की रेलवे पुल (ब्रॉडगेज) की सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य कर रहे एक निजी कंपनी के चार मजदूर पानी के बीच फंस गए। हालात ऐसे बन गए कि अगर वे समय पर कदम न उठाते, तो किसी बड़ी अनहोनी से इंकार नहीं किया जा सकता था।

Advertisement – HIM Live Tv

गौरतलब है कि मजदूरों ने खतरा भांपते हुए तुरंत निर्णय लिया और कार्यस्थल पर मौजूद मशीन पर चढ़ गए, जिसकी ऊंचाई लगभग 10 फीट थी। वे करीब तीन घंटे तक वहीं पर टिके रहे और पानी के घटने या मदद आने का इंतजार करते रहे। गनीमत यह रही कि इस बीच दरिया का जलस्तर और नहीं बढ़ा, अन्यथा वे इसकी चपेट में आ सकते थे।

मौके की स्थिति की जानकारी मिलते ही रेलवे विभाग ने तुरंत नूरपुर स्थित NDRF की 14वीं बटालियन को सूचना दी। सूचना मिलने पर टीम के इंस्पेक्टर आनंद अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। NDRF की टीम ने स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में लेते हुए सफल रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया।

स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, पिछले 5 से 6 दिनों से हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश हो रही है, जिससे RSD झील का जलस्तर भी बढ़ गया है। मंगलवार को सुबह करीब 11 बजे तक चक्की दरिया का जलस्तर लगभग 3 फीट था, लेकिन दोपहर 1 बजे तक यह अचानक बढ़कर 8 से 8.5 फीट तक पहुंच गया। इसी दौरान निर्माण कार्य कर रहे मजदूरों को तेजी से बढ़ते पानी का आभास हुआ। वे समझ गए कि बाहर निकलना जोखिम भरा होगा, इसलिए उन्होंने मशीन पर चढ़कर खुद को सुरक्षित किया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद सिंचाई विभाग के डिस्चार्ज अधिकारी ओम प्रकाश सलारिया ने बताया कि उन्होंने पहले ही इस बारे में सूचना दे दी थी। लेकिन लेबर की वापसी में हुई थोड़ी देरी के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई। उन्होंने यह भी कहा कि हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के कारण जलस्तर में भारी उतार-चढ़ाव हो रहा है और इस संबंध में गुरदासपुर व चंडीगढ़ मुख्यालय के साथ-साथ स्थानीय प्रशासन को भी समय-समय पर रिपोर्ट भेजी जा रही है ताकि किसी भी तरह की क्षति से बचा जा सके।

इस घटना ने साफ कर दिया है कि लगातार बारिश के चलते हिमाचल प्रदेश के नदी-नालों और दरियाओं में जलस्तर में अप्रत्याशित वृद्धि हो सकती है। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है, विशेषकर उन क्षेत्रों में रहने वालों से जो नदी या दरिया किनारे बसे हैं। मजदूरों की सतर्कता और NDRF की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया, लेकिन इसने सभी को सतर्क रहने का एक गंभीर संदेश जरूर दिया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kareri Lake News: 20 KM का कठिन ट्रेक कर रिड़कमार कॉलेज के छात्रों ने चमकाई करेरी झील, प्लास्टिक कचरा हटाकर दिया स्वच्छता का संदेश

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार के 34 विद्यार्थियों और 3 प्राध्यापकों ने करीब 20 किलोमीटर का कठिन ट्रेक कर करेरी झील में स्वच्छता अभियान चलाया। NSS इकाई और ऐतिहासिक सोसायटी के संयुक्त आयोजन में प्लास्टिक कचरा एकत्र कर उसका उचित निस्तारण किया गया। विद्यार्थियों ने मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन भी किया

Nurpur Four Lane: बारिश के बाद दलदल बनी पठानकोट-मंडी फोरलेन, वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी; हर पल हादसे का डर

नूरपुर में निर्माणाधीन पठानकोट-मंडी फोरलेन बारिश के बाद कई जगह दलदल में तबदील हो गया। कीचड़, जलभराव और गड्ढों के कारण वाहन चालकों, खासकर दोपहिया सवारों को परेशानी और हादसे का खतरा बढ़ गया है।

HPBOSE Registration 2026-27: 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए जरूरी खबर, 15 अक्टूबर तक बिना लेट फीस करें रजिस्ट्रेशन

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्ध सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा 9वीं से 12वीं के नियमित विद्यार्थियों का शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण जारी है। बिना लेट फीस पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर है।

Bilaspur: नाबालिग बेटी के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप, भराड़ी पुलिस ने दर्ज किया केस

बिलासपुर के भराड़ी थाना क्षेत्र में दलोटा निवासी व्यक्ति की शिकायत पर गांव के ही कुछ लोगों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज हुआ है। शिकायतकर्ता ने अपने और अपनी नाबालिग बेटी के साथ मारपीट का आरोप लगाया है।