Chamba: चुराह सड़क हादसा: 19 वर्षीय युवक की मौत, 18 साल की युवती चला रही थी कार

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले के उपमंडल चुराह में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि एक 18 वर्षीय युवती घायल हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब युवती कार चला रही थी और बड़दोल लिंक रोड के पास वाहन पर से उसका नियंत्रण हट गया। कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। मृतक युवक की पहचान चैन लाल पुत्र चमारू निवासी गांव धनलाई, डाकघर नकरोड़, तहसील चुराह के रूप में की गई है। वहीं घायल युवती रीनू पुत्री चेत सिंह गांव भराड़ा, डाकघर टिकरीगढ़ की रहने वाली है।

Advertisement – HIM Live Tv

हादसे के समय दोनों चांजू से बड़दोल की ओर जा रहे थे। कार (HP 44-5030) जब बड़दोल के नजदीक पहुंची, तो रीनू वाहन पर से नियंत्रण खो बैठी और कार खाई में लुढ़क गई। हादसे की आवाज सुनते ही आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े और घायलों को बाहर निकालने का प्रयास किया। दोनों को तुरंत तीसा अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। घायल युवती का अस्पताल में इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने स्थानीय लोगों के बयान दर्ज किए और फिर तीसा अस्पताल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। हादसे की पुष्टि करते हुए कार्यकारी एसडीएम चुराह आशीष ठाकुर ने बताया कि प्रशासन द्वारा मृतक के परिवार को ₹25,000 की फौरी राहत दी गई है। वहीं, एसपी चम्बा अभिषेक यादव ने जानकारी दी कि कार दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर भेजी गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kareri Lake News: 20 KM का कठिन ट्रेक कर रिड़कमार कॉलेज के छात्रों ने चमकाई करेरी झील, प्लास्टिक कचरा हटाकर दिया स्वच्छता का संदेश

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार के 34 विद्यार्थियों और 3 प्राध्यापकों ने करीब 20 किलोमीटर का कठिन ट्रेक कर करेरी झील में स्वच्छता अभियान चलाया। NSS इकाई और ऐतिहासिक सोसायटी के संयुक्त आयोजन में प्लास्टिक कचरा एकत्र कर उसका उचित निस्तारण किया गया। विद्यार्थियों ने मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन भी किया

Nurpur Four Lane: बारिश के बाद दलदल बनी पठानकोट-मंडी फोरलेन, वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी; हर पल हादसे का डर

नूरपुर में निर्माणाधीन पठानकोट-मंडी फोरलेन बारिश के बाद कई जगह दलदल में तबदील हो गया। कीचड़, जलभराव और गड्ढों के कारण वाहन चालकों, खासकर दोपहिया सवारों को परेशानी और हादसे का खतरा बढ़ गया है।

HPBOSE Registration 2026-27: 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए जरूरी खबर, 15 अक्टूबर तक बिना लेट फीस करें रजिस्ट्रेशन

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्ध सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा 9वीं से 12वीं के नियमित विद्यार्थियों का शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण जारी है। बिना लेट फीस पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर है।

Bilaspur: नाबालिग बेटी के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप, भराड़ी पुलिस ने दर्ज किया केस

बिलासपुर के भराड़ी थाना क्षेत्र में दलोटा निवासी व्यक्ति की शिकायत पर गांव के ही कुछ लोगों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज हुआ है। शिकायतकर्ता ने अपने और अपनी नाबालिग बेटी के साथ मारपीट का आरोप लगाया है।