Kangra: लोगों की भलाई ही मेरा लक्ष्य: लंघा में जनसमस्याएं सुनते हुए बोले मंत्री यादविंद्र गोमा

Date:

--Advertisement--

जालग, 23 जून: आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने कहा है कि जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र में जनहित, लोकहित और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्य उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल हैं। मंत्री गोमा ग्राम पंचायत जालग के लंघा गांव में आयोजित जनसभा में स्थानीय लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे अपनी क्षमता और सामर्थ्य के अनुरूप क्षेत्र की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Advertisement – HIM Live Tv

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। इसी क्रम में जालग क्षेत्र में जारी विकास कार्यों की जानकारी देते हुए मंत्री ने बताया कि नाहलना से गदियाड़ा संपर्क सड़क का उन्नयन कार्य प्रगति पर है, जिस पर करीब 3 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा रही है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने बताया कि कोसरी से झुंग्गा देवी संपर्क सड़क के उन्नयन के लिए लगभग 7 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

जनसभा के दौरान मंत्री गोमा ने स्थानीय पंचायत की मांग पर लंघा गांव में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 5 लाख रुपये की पहली किस्तजारी करने की घोषणा की। उन्होंने यह भी बताया कि लंघा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शीघ्र ही नई एक्स-रे मशीन स्थापित की जाएगी। इसके साथ ही, उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर की सेवाएं नियमित रहेंगी और फार्मासिस्ट की डेपुटेशन अवधि बढ़ाने के निर्देश भी दिए जा चुके हैं ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

इस मौके पर मंत्री ने उपस्थित लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर दिया। शेष समस्याओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ताकि समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

जनसभा में जसवंत डढवाल, ओपी धीमान, उप प्रधान राकेश पटियाल, सिरमौर कटोच, विनोद पटियाल, अशोक पटियाल, जन्म चंद कटोच, आशा क्लोत्रा, सिंपी रमोलटा, लता सूद, ऋतु पटियाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

शिमला में नौकरी का मौका, कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों पर 24 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू; 13 हजार तक वेतन के साथ भोजन-आवास

शिमला में कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों पर नौकरी का मौका है। 24 सितंबर को नालदेहरा में कैंपस इंटरव्यू होगा। 20 से 45 वर्ष के पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। कुक हेल्पर को 13,000 और स्टीवर्ड को 12,000 रुपये मासिक वेतन के साथ भोजन और आवास की सुविधा मिलेगी।

सुंदरनगर पुलिस ने तकनीक से ढूंढ निकाले चोरी-गुम हुए 10 मोबाइल, CEIR पोर्टल बना बड़ा मददगार; अब मालिकों को लौटाए जाएंगे फोन

सुंदरनगर पुलिस ने CEIR पोर्टल और IMEI नंबर की मदद से चोरी और गुम हुए 10 मोबाइल फोन ट्रेस कर बरामद किए हैं। पुलिस ने अब इन मोबाइल फोन को उनके मूल मालिकों को लौटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

कालाअम्ब में बेकाबू ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, 2 की मौत; हिमाचल से हरियाणा तक मचा हड़कंप, चालक गिरफ्तार

कालाअम्ब में शनिवार रात तेज रफ्तार ट्रक ने गलत दिशा में जाकर बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दो लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक हिमाचल-हरियाणा सीमा पार कर गया और हरियाणा में भी कई वाहनों व एक दुकान को नुकसान पहुंचाने की जानकारी सामने आई। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

कुत्ते का शिकार करने घर में घुसा तेंदुआ खुद कमरे में हुआ कैद, 36 घंटे तक मचा हड़कंप; ट्रेंकुलाइजर से हुआ सुरक्षित रेस्क्यू

सिरमौर के चूईनाधार गांव में कुत्ते का शिकार करने घर में घुसा तेंदुआ खुद ही कमरे में कैद हो गया। करीब 36 घंटे बाद वन विभाग की टीम ने ट्रेंकुलाइजर और प्रशिक्षित निशानेबाज की मदद से उसका सुरक्षित रेस्क्यू किया और जंगल में छोड़ दिया।