Hamirpur: हमीरपुर ITI में एसबीआई ने बढ़ाई वित्तीय साक्षरता, प्रशिक्षुओं को दी डिजिटल बैंकिंग व बीमा योजनाओं की जानकारी

Date:

--Advertisement--

हमीरपुर, 21 जून 2025 – औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) हमीरपुर में शनिवार को भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा द्वारा एक विशेष वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं को वित्तीय साक्षरता, डिजिटल बैंकिंग की सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव और विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देना था। एसबीआई के क्षेत्रीय अधिकारी अंकुश कुमार ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना जैसी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।

Advertisement – HIM Live Tv

उन्होंने बताया कि ये योजनाएं आम नागरिकों के लिए किस प्रकार लाभकारी हैं और कैसे इनका लाभ उठाया जा सकता है। साथ ही, उन्होंने डिजिटल लेनदेन के दौरान सतर्क रहने और साइबर फ्रॉड से बचने के लिए आवश्यक उपायों पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान एसबीआई के फील्ड एग्जीक्यूटिव सौरभ कुमार, कुलदीप कुमार और राहुल कौंडल ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए प्रशिक्षणार्थियों को डिजिटल बैंकिंग के सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी। संस्थान के प्रधानाचार्य सुभाष चंद शर्मा ने एसबीआई की इस पहल की सराहना की और कहा कि इस तरह के कार्यक्रम युवाओं को जागरूक एवं सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल के 3 विधायकों को बड़ा झटका! सरकार ने डबल गनमैन देने से किया साफ इनकार, सुरक्षा समीक्षा में हुआ फैसला

हिमाचल सरकार ने कांगड़ा, बिलासपुर और ऊना के तीन विधायकों को डबल गनमैन देने की मांग खारिज कर दी है। सुरक्षा समीक्षा समिति ने थ्रेट परसेप्शन रिपोर्ट के आधार पर मौजूदा सुरक्षा को पर्याप्त माना।

Kangra: पालमपुर में कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई! लंबे समय से फरार उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार

थाना पालमपुर पुलिस ने न्यायालय द्वारा उद्घोषित अपराधी घोषित सुरिंदर कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। कांगड़ा पुलिस का कहना है कि फरार अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Kangra: कांगड़ा पुलिस का बड़ा एक्शन! पुराना कांगड़ा में 5.18 ग्राम चिट्टा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

पुराना कांगड़ा के हनुमान मंदिर घाट के पास पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान 5.18 ग्राम चिट्टा बरामद कर शाहपुर के दो युवकों को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है।

Kangra: 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 500 पदों पर होगी भर्ती, 6 और 7 अगस्त को सीधे इंटरव्यू

बार्बेक्यू नेशन हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड 500 पदों पर भर्ती के लिए 6 और 7 अगस्त को नगरोटा बगवां और कांगड़ा में इंटरव्यू आयोजित करेगी। 10वीं पास युवा निर्धारित प्रक्रिया पूरी कर इसमें भाग ले सकते हैं।