Mandi: सुंदरनगर-करसोग मार्ग पर छात्र चिट्टे के साथ गिरफ्तार, तीन आरोपी फरार

Date:

--Advertisement--

सुंदरनगर-करसोग मार्ग पर बीती गुरुवार रात मंडी जिला पुलिस की विशेष जांच इकाई (एसआईयू) ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। गुप्त सूचना के आधार पर जट्टा रा नाला के पास की गई कार्रवाई में टीम ने 23 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया, जबकि उसके तीन अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पकड़ा गया युवक एक स्थानीय कॉलेज में बीए फाइनल ईयर का छात्र बताया जा रहा है।

Advertisement – HIM Live Tv

सूचना मिलने के बाद एसआईयू टीम ने सहायक उपनिरीक्षक दौलत राम के नेतृत्व में एक योजना तैयार की, जिसमें कांस्टेबल कुलदीप कुमार, सतीश कुमार और उपेश राणा शामिल थे। टीम ने बताए गए स्थान पर जाल बिछाया और जैसे ही संदिग्ध स्थान पर पहुंची, वहां मौजूद कार में बैठे तीन लोगों को पुलिस की मौजूदगी का आभास हो गया। वे घबराकर जंगल की ओर भाग निकले। इस बीच चौथा युवक, जो एक स्कूटी पर था, दूसरी दिशा में भागने लगा और भागते समय उसने अपनी पैंट की जेब से एक पैकेट फेंका। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर ही पकड़ लिया। जांच के दौरान उस पैकेट में 23 ग्राम चिट्टा पाया गया।

गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान शांतनु भारद्वाज के रूप में हुई है, जो शिमला जिला के तहसील टिक्कर स्थित पुजाली नंबर-3 गांव का निवासी है। शांतनु ने पूछताछ में बताया कि उसके तीन साथी—पाले खान और अभिनव, जो सुंदरनगर नगर परिषद के घाड़ा क्षेत्र से हैं, तथा क्षितिज, जो चतरोखड़ी का निवासी है—उसके साथ थे और वे सभी इस खेप को आपस में बांटने वाले थे।

इस संबंध में बीएसएल थाना सुंदरनगर में एनडीपीएस अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और गिरफ्तार आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए थाने को सौंप दिया गया है। पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि फरार आरोपियों की तलाश के लिए सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में जुटेंगे देशभर के 100 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारी, ई-गवर्नेंस पर बनेगा नया ब्लूप्रिंट; जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह भी होंगे...

धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें देशभर के 100 से अधिक प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

Himachal: राहुल गांधी के हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए CM सुक्खू, दिल्ली के बाद अब स्पीति में रहेगा रात्रि ठहराव; जानें पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राहुल गांधी के नई दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उनका स्पीति के रंगरीक जाने का कार्यक्रम है, जहां वह सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम सहित कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और जनसभा में शामिल होंगे।

Mandi: घर-घर डाक पहुंचाने वाली निधि अब चेन्नई में दिखाएंगी क्रिकेट का दम, भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन

मंडी मुख्य डाकघर में पोस्टमैन के पद पर तैनात उत्तर प्रदेश के बिजनौर की निधि का भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। वह 26 से 29 अक्टूबर तक चेन्नई में होने वाली एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में ऑलराउंडर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Una: BSF की 56 वर्षीय महिला हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी का निधन, जम्मू से गांव पहुंचा पार्थिव शरीर; सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

ऊना के गगरेट उपमंडल के जोह गांव की BSF हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी (56) का जम्मू में ड्यूटी के दौरान अस्वस्थ होने के बाद निधन हो गया। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया, जहां BSF की विशेष टुकड़ी ने सशस्त्र सलामी देकर अंतिम विदाई दी।