Kangra: पठियार गांव में दिखा दुर्लभ पैंगोलिन, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की ग्राम पंचायत पठियार में बीती रात एक दुर्लभ वन्य जीव पैंगोलिन (स्थानीय भाषा में ‘सलगर’) दिखाई दिया, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। यह जीव रेंगने वाला होता है और सामान्यत: गर्म क्षेत्रों में पाया जाता है। वर्षों से इस इलाके में इसकी कोई मौजूदगी दर्ज नहीं की गई थी, इसलिए यह घटना वन विभाग के लिए जांच का विषय बन गई है।

Advertisement – HIM Live Tv

जानकारी के अनुसार, पठियार निवासी कुलदीप कुमार रात करीब 11 बजे खेतों की सिंचाई करके जब घर लौटे, तो उन्होंने देखा कि उनके घर के आंगन में एक अजीब सा जीव घूम रहा है। यह जीव उनके लिए अनपहचाना था और उन्हें आशंका हुई कि कहीं यह किसी को काट न ले। इस डर से उन्होंने समझदारी दिखाते हुए उस जीव को एक टब से ढककर सुरक्षित कर दिया, ताकि किसी को नुकसान न हो और वह खुद भी सुरक्षित रहे।

सुबह होते ही कुलदीप ने इस घटना की जानकारी स्थानीय प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही एसडीएम नगरोटा बगवां मुनिश शर्मा और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने मौके पर पहुंचकर उस जीव की पहचान पैंगोलिन के रूप में की और उसे सुरक्षित रेस्क्यू किया। वन विभाग की टीम इसे अपने साथ ले गई है। एसडीएम मुनिश शर्मा ने बताया कि यह तय करना अब वन विशेषज्ञों का कार्य होगा कि इस दुर्लभ जीव को कहां रखा जाए ताकि यह सुरक्षित और स्वाभाविक ढंग से जीवित रह सके।

यह घटना खास इसलिए भी है क्योंकि लंबे समय से आसपास के क्षेत्रों में पैंगोलिन की कोई मौजूदगी नहीं देखी गई थी। इस जीव का यहां दिखना इस बात का संकेत हो सकता है कि उसका प्राकृतिक निवास स्थान किसी वजह से प्रभावित हुआ है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह जीव यहां कैसे पहुंचा। इस पर वन विभाग की ओर से जांच की जा रही है।

वन विभाग ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि यदि उन्हें इस तरह का कोई जीव दिखाई दे तो वे उसे नुकसान न पहुंचाएं और तुरंत संबंधित विभाग को सूचित करें, ताकि ऐसे दुर्लभ जीवों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Himachal: देश-दुनिया में मशहूर हिमाचल पुलिस बैंड के प्रभारी विजय कुमार सस्पेंड, जानिए क्या है इसकी वजह

हिमाचल प्रदेश पुलिस के चर्चित ‘हारमनी ऑफ द पाइन्स’ बैंड के प्रभारी इंस्पेक्टर विजय कुमार को फेसबुक से कथित आय और निजी म्यूजिक एल्बम से जुड़े मामले में निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

Chamba: 13 जुलाई को डल्हौजी-बनीखेत के कई इलाकों में रहेगा लंबा पावर कट, घर से निकलने से पहले जरूर देखें पूरी सूची

13 जुलाई को डल्हौजी और बनीखेत के कई इलाकों में सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत विभाग ने मरम्मत कार्य के चलते यह शटडाउन घोषित किया है।

Himachal: शादी के कुछ घंटों बाद ही भागी दुल्हन! हिमाचल में फिर सामने आया ‘लुटेरी दुल्हन’ का मामला, इस बार दूल्हे की चालाकी पड़...

ऊना के अम्बोटा गांव में शादी के कुछ घंटों बाद जालंधर से आई दुल्हन फरार हो गई। दूल्हा पक्ष की सतर्कता से दुल्हन और उसकी मां को बीच रास्ते में पकड़ लिया गया। इलाके में कुछ दिनों के भीतर ‘लुटेरी दुल्हन’ का यह दूसरा मामला सामने आया है।

Kangra: रात 2 बजे क्रिकेट मैदान पहुंचे भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा, खिलाड़ियों से कही ऐसी बात जिसने जीत लिया सबका दिल

बसनूर गांव में आयोजित डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा देर रात मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने युवाओं से खेलों को अपनाने और नशे से दूर रहने का आह्वान किया।