Solan: धर्मपुर में चिट्टा तस्करी का खुलासा: दूसरे आरोपी ललित कंवर की गिरफ्तारी, जांच जारी

Date:

--Advertisement--

धर्मपुर थाना क्षेत्र में सोलन पुलिस को 16 मई 2025 को गश्त के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी, जब पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए हरीश शर्मा, निवासी कंडाघाट, को 11.33 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया। इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने जब पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई तो यह सामने आया कि इस नशा तस्करी में एक और युवक शामिल था।

Advertisement – HIM Live Tv

मामले में गहराई से पड़ताल करने पर पुलिस को दूसरे आरोपी की पहचान ललित कंवर, निवासी कसौली, के रूप में हुई। इसके बाद कार्रवाई करते हुए सोलन पुलिस ने 19 जून 2025 को ललित कंवर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया है और पुलिस द्वारा मामले की जांच अभी भी जारी है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या इस तस्करी में और लोग भी शामिल थे या यह किसी बड़े नेटवर्क का हिस्सा था।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Himachal: देश-दुनिया में मशहूर हिमाचल पुलिस बैंड के प्रभारी विजय कुमार सस्पेंड, जानिए क्या है इसकी वजह

हिमाचल प्रदेश पुलिस के चर्चित ‘हारमनी ऑफ द पाइन्स’ बैंड के प्रभारी इंस्पेक्टर विजय कुमार को फेसबुक से कथित आय और निजी म्यूजिक एल्बम से जुड़े मामले में निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

Chamba: 13 जुलाई को डल्हौजी-बनीखेत के कई इलाकों में रहेगा लंबा पावर कट, घर से निकलने से पहले जरूर देखें पूरी सूची

13 जुलाई को डल्हौजी और बनीखेत के कई इलाकों में सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत विभाग ने मरम्मत कार्य के चलते यह शटडाउन घोषित किया है।

Himachal: शादी के कुछ घंटों बाद ही भागी दुल्हन! हिमाचल में फिर सामने आया ‘लुटेरी दुल्हन’ का मामला, इस बार दूल्हे की चालाकी पड़...

ऊना के अम्बोटा गांव में शादी के कुछ घंटों बाद जालंधर से आई दुल्हन फरार हो गई। दूल्हा पक्ष की सतर्कता से दुल्हन और उसकी मां को बीच रास्ते में पकड़ लिया गया। इलाके में कुछ दिनों के भीतर ‘लुटेरी दुल्हन’ का यह दूसरा मामला सामने आया है।

Kangra: रात 2 बजे क्रिकेट मैदान पहुंचे भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा, खिलाड़ियों से कही ऐसी बात जिसने जीत लिया सबका दिल

बसनूर गांव में आयोजित डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा देर रात मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने युवाओं से खेलों को अपनाने और नशे से दूर रहने का आह्वान किया।