Himachal: कुर्सी की मजबूरी आपकी होगी, मेरी नहीं: नीरज भारती की बगावती पोस्ट ने हिमाचल की सियासत में मचाया भूचाल

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट ने हलचल मचा दी है। पूर्व सीपीएस नीरज भारती द्वारा डाली गई नई पोस्ट ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को असहज स्थिति में ला खड़ा किया है। खास बात यह है कि वीरवार को जब उनके पिता और प्रदेश के कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने सचिवालय में मीडिया के सामने बयान दिया कि “मामला सुलझा लिया गया है”, तो उसके कुछ ही घंटों बाद नीरज भारती ने एक और तीखी पोस्ट कर दी, जिसने साबित कर दिया कि मामला अभी भी शांत नहीं हुआ है।

नीरज भारती ने अपने पिता चंद्र कुमार पर ही सार्वजनिक तौर पर निशाना साधा और कहा कि “कुर्सी की मजबूरी आपकी होगी, मेरी नहीं।” उन्होंने अपनी पोस्ट में कांग्रेस सरकार की तबादला नीति पर नाराजगी जताई और कहा कि हिमाचल प्रदेश में तबादले राजनीति का ही हिस्सा हैं। जब नेता विपक्ष में होते हैं, तो अपने समर्थक कर्मचारियों से यह कहते हैं कि सरकार आने पर उन्हें समायोजित किया जाएगा। लेकिन जब वही नेता सत्ता में आ जाते हैं, तो अपने वादे से पीछे हट जाते हैं और कहते हैं कि वे तबादलों के लिए विधायक या मंत्री नहीं बने हैं।

नीरज ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा के कठिन शासन को झेला है और अब जब सत्ता में कांग्रेस आई है, तब उन कर्मचारियों का तबादला नहीं हो रहा है जिन्होंने कांग्रेस के लिए खुलकर काम किया था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा समर्थक कर्मचारियों के तबादले अब भी हो रहे हैं, जबकि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की जा रही है। इस पर उन्होंने कहा कि “तबादलों का महत्व आप खुद समझ जाओ।” नीरज ने साफ किया कि यह लड़ाई कोई निजी लड़ाई नहीं है और न ही संपत्ति से जुड़ी है, बल्कि यह कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की लड़ाई है और यह बंद कमरों में नहीं लड़ी जा सकती।

Advertisement – HIM Live Tv

नीरज भारती ने चेतावनी दी कि अगर भाजपा समर्थकों के किए गए वापसी तबादले रद्द नहीं किए गए, तो वे इस लड़ाई को अकेले ही सही, लेकिन पूरी मजबूती से लड़ेंगे — चाहे उनके पिता चंद्र कुमार के खिलाफ हो या पूरी सरकार के खिलाफ। उन्होंने कहा, “फिलहाल आप अपनी मंत्री की कुर्सी का आनंद लीजिए।”

इस पूरे घटनाक्रम पर भाजपा विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि नीरज भारती की पोस्ट से कांग्रेस की आंतरिक सच्चाई सामने आ गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में सबकी स्थिति कृषि मंत्री चंद्र कुमार जैसी है। सत्ती ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार में मंत्रियों की नहीं सुनी जा रही है, प्रदेश में विकास कार्य ठप्प पड़े हैं और भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। उन्होंने यह भी कहा कि जिन लोगों पर अवैध और अनैतिक गतिविधियों में लिप्त होने के आरोप हैं, उन्हें सरकार की समितियों में शामिल किया जा रहा है, जबकि मेहनती कांग्रेस कार्यकर्ताओं की कोई पूछ नहीं हो रही। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री तक अपने कार्यालय में नहीं जा रहे हैं।

नीरज भारती की सोशल मीडिया पोस्ट ने न केवल उनके और उनके पिता के बीच मतभेद उजागर किए हैं, बल्कि कांग्रेस पार्टी के भीतर कार्यकर्ता असंतोष और नेतृत्व की असहायता को भी सामने लाया है। विपक्ष को जहां इस मुद्दे पर कांग्रेस को घेरने का मौका मिल गया है, वहीं पार्टी के लिए यह एक बड़ा संकट बनता जा रहा है, जिसे नजरअंदाज करना अब मुश्किल होता जा रहा है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

सिहड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीर्थन नदी में गिरी कार, शिक्षक की मौके पर मौत; घायल एम्स बिलासपुर रेफर

मंडी जिले के बालीचौकी के समीप सिहड़ा में कार अनियंत्रित होकर तीर्थन नदी में जा गिरी। हादसे में फगवाना स्कूल के अध्यापक दीप कुमार की मौके पर मौत हो गई, जबकि सुरेश कुमार गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनका उपचार एम्स बिलासपुर में चल रहा है।

हिमाचल में टैक्सी ऑपरेटरों का धरना खत्म, जयराम ठाकुर ने जूस पिलाकर तुड़वाया अनशन; परमिट अवधि घटाने पर अब भी नाराजगी

हिमाचल में टैक्सी परमिट की अवधि घटाने के विरोध में चल रहा टैक्सी ऑपरेटरों का धरना जयराम ठाकुर के हस्तक्षेप के बाद समाप्त हो गया। उन्होंने चौड़ा मैदान में प्रदर्शन कर रहे ऑपरेटरों का जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। हालांकि, मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी गई है।

HRTC बस हादसे में 46 यात्री घायल, 33 को अस्पताल से मिली छुट्टी; चालक समेत 13 का इलाज जारी, जांच तेज

कुल्लू के भेखली-ब्यासर सड़क मार्ग पर कटाहर के समीप हुए एचआरटीसी बस हादसे में 46 यात्री घायल हुए। 33 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, जबकि चालक समेत 13 घायलों का इलाज जारी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

श्लोक उच्चारण में गुंजन ने मारी बाजी, संस्कृत दिवस पर चामुंडा में जुटे 15 महाविद्यालयों के 100 प्रतिभागी

श्रावण पूर्णिमा पर चामुंडा में राज्य स्तरीय संस्कृत दिवस का आयोजन हुआ, जिसमें प्रदेश के करीब 15 संस्कृत महाविद्यालयों से लगभग 100 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता में राजकीय संस्कृत महाविद्यालय तुंगेश, शिमला की गुंजन ने प्रथम स्थान हासिल किया।