Solan: बद्दी टोल बैरियर के पास भीषण आग से 23 झुग्गियां जलकर राख, लाखों का नुक्सान

Date:

--Advertisement--

सोलन जिला के तहत बद्दी टोल बैरियर के पास वीरवार को दोपहर एक भीषण अग्निकांड हुआ, जिसमें कुल 23 झुग्गियां पूरी तरह जलकर राख हो गईं। इस आग में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है, हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी व्यक्ति को कोई शारीरिक नुकसान नहीं हुआ।

Advertisement – HIM Live Tv

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आग दोपहर करीब 12 बजे लगी और कुछ ही समय में इतनी तेज़ी से फैली कि झुग्गियों को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने के तुरंत बाद मौके पर तीन दमकल वाहन पहुंचे और अग्निशमन कर्मियों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

ये झुग्गियां प्रवासी ठेकेदार भगवान दास द्वारा मजदूरों के लिए बनाई गई थीं। हादसे के वक्त मजदूर दिन की गर्मी के चलते पास के पेड़ के नीचे बैठे थे, जिसकी वजह से किसी की जान नहीं गई। लेकिन उनके कपड़े, अनाज और नकदी आग में जलकर खाक हो गए।

ठेकेदार भगवान दास ने बताया कि उन्होंने बैंक की किश्त जमा करने के लिए ₹1,85,000 नकद रखे थे, जो इस अग्निकांड में जल गए। यह रकम उन्होंने कुछ बैंकों से निकाली थी और कुछ दोस्तों से उधार ली थी।

Advertisement – HIM Live Tv

इस हादसे में नेत्र पाल, शेखर, अवधेश, शेर पाल, सतेंद्र, नरबीर, मुनीष, संदीप, राम निवास, भूरे राम, विक्रम, भगवान दास, अजीत, विकास, इंद्रजीत, आदेश, विनोद, अक्षय, प्रदीप, पुष्पेंद्र, धर्मवीर, आदेश और देशपाल की झुग्गियां पूरी तरह से नष्ट हो गईं।

तहसीलदार सतेंद्र जीत सिंह ने घटनास्थल का दौरा किया और बताया कि आग लगने के समय सभी कामगार झुग्गियों से बाहर थे, जिससे किसी को कोई चोट नहीं आई। प्रशासन की ओर से प्रभावित मजदूरों के लिए अस्थायी ठहरने और भोजन की व्यवस्था की जा रही है।

अभी तक आग लगने के कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है। हालांकि प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या किसी चूल्हे से निकली चिंगारी को कारण माना जा रहा है, लेकिन इसकी जांच की जा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Chamba: 13 जुलाई को डल्हौजी-बनीखेत के कई इलाकों में रहेगा लंबा पावर कट, घर से निकलने से पहले जरूर देखें पूरी सूची

13 जुलाई को डल्हौजी और बनीखेत के कई इलाकों में सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत विभाग ने मरम्मत कार्य के चलते यह शटडाउन घोषित किया है।

Himachal: शादी के कुछ घंटों बाद ही भागी दुल्हन! हिमाचल में फिर सामने आया ‘लुटेरी दुल्हन’ का मामला, इस बार दूल्हे की चालाकी पड़...

ऊना के अम्बोटा गांव में शादी के कुछ घंटों बाद जालंधर से आई दुल्हन फरार हो गई। दूल्हा पक्ष की सतर्कता से दुल्हन और उसकी मां को बीच रास्ते में पकड़ लिया गया। इलाके में कुछ दिनों के भीतर ‘लुटेरी दुल्हन’ का यह दूसरा मामला सामने आया है।

Kangra: रात 2 बजे क्रिकेट मैदान पहुंचे भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा, खिलाड़ियों से कही ऐसी बात जिसने जीत लिया सबका दिल

बसनूर गांव में आयोजित डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा देर रात मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने युवाओं से खेलों को अपनाने और नशे से दूर रहने का आह्वान किया।

Dr. Sharda Ayurveda: कौन-कौन सी बीमारियों का होता है इलाज, कहां हैं इसके क्लीनिक और क्या है इसकी बड़ी उपलब्धि? पढ़ें पूरी खबर

डॉ. शारदा आयुर्वेदा वर्ष 2013 से आयुर्वेद के माध्यम से लोगों का उपचार कर रहा है। संस्थान का दावा है कि 15 लाख से अधिक मरीजों का सफल उपचार किया जा चुका है और देश के कई राज्यों में इसके क्लीनिक संचालित हैं।