Sirmaur: माजरा प्रकरण पर सियासी बवाल: यूथ कांग्रेस ने पांवटा साहिब में जलाया जयराम ठाकुर का पुतला

Date:

--Advertisement--

माजरा प्रकरण को लेकर हिमाचल प्रदेश की राजनीति में जबरदस्त उबाल देखने को मिला है। बुधवार को भाजपा द्वारा आयोजित जन आक्रोश रैली के जवाब में वीरवार को यूथ कांग्रेस ने पांवटा साहिब में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का पुतला फूंका और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी युवाओं ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल सहित पार्टी के अन्य नेताओं पर संवेदनशील मुद्दे को राजनीतिक रंग देने का आरोप लगाया।

Advertisement – HIM Live Tv

इस विरोध प्रदर्शन की अगुवाई यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने की। उन्होंने कहा कि पांवटा साहिब में भाजपा की जनसभा के दौरान जयराम ठाकुर ने जिस तरह से मंच से स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के खिलाफ बयानबाजी की, वह निंदनीय है। मनीष ठाकुर ने आरोप लगाया कि जयराम ठाकुर भाषणों के माध्यम से अधिकारियों को धमकाने की कोशिश कर रहे हैं, जिसे यूथ कांग्रेस किसी भी हालत में सहन नहीं करेगी।

उन्होंने कहा कि युवक और युवती के संबंध में सामने आए माजरा प्रकरण को भाजपा नेताओं ने राजनीतिक तमाशा बना दिया है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि यह विरोध केवल शुरुआत है। अगर भाजपा नेता अपने बयानों और व्यवहार में बदलाव नहीं लाते तो यूथ कांग्रेस पूरे प्रदेश में आंदोलन को और तेज़ करेगी।

विरोध रैली के बाद यूथ कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पांवटा साहिब के एसडीएम गुंजित सिंह चीमा और डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर को सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि इन दोनों अधिकारियों ने माजरा प्रकरण के दौरान उत्पन्न तनावपूर्ण स्थिति को शांतिपूर्वक तरीके से सुलझाने में अहम भूमिका निभाई है।

यूथ कांग्रेस ने कहा कि प्रशासन की निष्पक्ष कार्यप्रणाली और अधिकारियों की सूझबूझ ने दो समुदायों के बीच बढ़ते विवाद को समय रहते संभाल लिया, जिसके लिए उनका सम्मान किया जाना जरूरी था। पूरे घटनाक्रम के दौरान यूथ कांग्रेस के तेवर आक्रामक नज़र आए और उन्होंने साफ कर दिया कि अब धमकी और झूठ की राजनीति नहीं चलेगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

बिल-वाउचर में हेराफेरी कर सरकारी सब्सिडी लेने का आरोप, पिता-बेटे समेत 3 पर केस; जांच में चौंकाने वाले खुलासे

कांगड़ा के जवाली क्षेत्र में बागवानी विभाग की योजनाओं में फर्जी बिल-वाउचर और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए लाखों रुपये की सब्सिडी लेने के आरोप में पिता-बेटे समेत तीन लोगों पर केस दर्ज हुआ है। सतर्कता ब्यूरो की जांच में फर्जी बिल, रिकॉर्ड में विसंगतियां और सब्सिडी वाली योजनाओं में कथित अनियमितताओं के कई मामले सामने आए हैं।

बद्दी में बंद गोदाम पर देर रात छापा, 4 लाख प्रतिबंधित दवाएं और इंजेक्शन बरामद; कारोबारी पर NDPS एक्ट में केस

बद्दी में औषधि नियंत्रण विभाग और पुलिस ने बंद गोदाम पर छापा मारकर करीब चार लाख प्रतिबंधित गोलियां-कैपसूल और इंजेक्शन बरामद किए हैं। मामले में एएस केमिकल के मालिक अंकित शुक्ला के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

शिमला में मिठाइयों पर बड़ी कार्रवाई, कॉकरोच मिलने पर 2 दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड; गुलाबजामुन में मरी मक्खियां मिलने पर 10 किलो मिठाई नष्ट

शिमला में खाद्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग ने मिठाई दुकानों पर बड़ी कार्रवाई की है। बालूगंज में मिठाइयों में कॉकरोच मिलने पर दो प्रतिष्ठानों के खाद्य लाइसेंस निलंबित किए गए, जबकि बस स्टैंड की दुकान में गुलाबजामुन में मरी मक्खियां मिलने पर 10 किलो मिठाई नष्ट करवाई गई।

मणिमहेश कैलाश की चोटी पर चढ़ने निकला था गड़रिया, फिर जो हुआ उसे आज भी मानते हैं रहस्यमयी कहानी; जानें पूरी लोककथा

चंबा के भरमौर स्थित मणिमहेश कैलाश से जुड़ी गड़रिये की एक रहस्यमयी लोककथा आज भी श्रद्धालुओं के बीच चर्चित है। मान्यता है कि कैलाश की ओर चढ़ने का प्रयास करने वाला गड़रिया और उसके साथ मौजूद लोग पत्थर बन गए थे। हालांकि, इस कहानी का कोई वैज्ञानिक या ऐतिहासिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है।