Kangra: शाहपुर में विकास कार्य ठप, विधायक पर बीजेपी का हमला

Date:

--Advertisement--

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा नेता और जिला महामंत्री राकेश चौहान ने कांग्रेस सरकार और क्षेत्रीय विधायक केवल सिंह पठानिया पर गंभीर आरोप लगाए हैं। चौहान ने कहा कि विधायक पठानिया शाहपुर के विकास में पूरी तरह से असफल रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक केवल केंद्र सरकार की योजनाओं पर आधारित कार्यों का श्रेय लेकर अपनी छवि चमकाने में लगे हैं, जबकि वास्तविकता यह है कि स्थानीय स्तर पर कोई ठोस कार्य नहीं हुआ है।

Advertisement – HIM Live Tv



राकेश चौहान ने बताया कि ढाई साल के कार्यकाल में केवल घोषणाएं ही हुई हैं, जबकि ज़मीनी हकीकत कुछ और ही है। उन्होंने विशेष रूप से चंबी ग्राउंड के जीर्णोद्धार का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इस दिशा में अब तक कोई ठोस कार्य नहीं किया गया। इसके अलावा, शाहपुर में अब तक कोई बड़ा संस्थान स्थापित नहीं हो सका है, जिससे क्षेत्र की जनता को निराशा हाथ लगी है।

सड़क निर्माण कार्यों का जिक्र करते हुए चौहान ने कहा कि शाहपुर में जो भी सड़कें बन रही हैं, वे प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत बनाई जा रही हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि गोरडा से रुलेड तक 19 करोड़ रुपये की लागत से जो सड़क बन रही है, वह पूरी तरह से केंद्र सरकार की योजना के तहत है।

चौहान ने जल शक्ति विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि विभाग प्रधानमंत्री जल जीवन मिशन के सहारे ही संचालित हो रहा है। उन्होंने बताया कि धारकंडी से हरचकिया तक पानी की आपूर्ति का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट भी इसी योजना पर आधारित है।

बीजेपी नेता ने सरकारी विभागों में कर्मचारियों की भारी कमी और अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि जब आम लोग काम के लिए दफ्तर जाते हैं, तो अधिकारियों की ओर से यही जवाब मिलता है कि काम के लिए पैसे नहीं हैं। इससे यह साफ है कि सरकार की प्रशासनिक व्यवस्था चरमरा चुकी है।

चौहान ने बेरोजगारी के मुद्दे पर भी राज्य सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि हिमाचल के बेरोजगार युवा सड़कों पर भटक रहे हैं, लेकिन सरकार सिर्फ घोषणाओं में व्यस्त है और अब तक कोई ठोस भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है।

किसानों की स्थिति पर बात करते हुए उन्होंने बताया कि सिंचाई के लिए जरूरी कूहलें बंद पड़ी हैं और बेसहारा पशु सड़कों पर घूमते नजर आते हैं, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

अंत में राकेश चौहान ने कहा कि कांग्रेस सरकार की नाकामी का असर अब आम जनता पर साफ दिखाई दे रहा है। डिपुओं में दालें और तेल महंगे हो गए हैं और पिछले दो महीनों से बुजुर्गों को उनकी बुढ़ापा पेंशन तक नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि जनता को केवल घोषणाएं दी जा रही हैं, जबकि धरातल पर कुछ भी नहीं बदला है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

बिल-वाउचर में हेराफेरी कर सरकारी सब्सिडी लेने का आरोप, पिता-बेटे समेत 3 पर केस; जांच में चौंकाने वाले खुलासे

कांगड़ा के जवाली क्षेत्र में बागवानी विभाग की योजनाओं में फर्जी बिल-वाउचर और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए लाखों रुपये की सब्सिडी लेने के आरोप में पिता-बेटे समेत तीन लोगों पर केस दर्ज हुआ है। सतर्कता ब्यूरो की जांच में फर्जी बिल, रिकॉर्ड में विसंगतियां और सब्सिडी वाली योजनाओं में कथित अनियमितताओं के कई मामले सामने आए हैं।

बद्दी में बंद गोदाम पर देर रात छापा, 4 लाख प्रतिबंधित दवाएं और इंजेक्शन बरामद; कारोबारी पर NDPS एक्ट में केस

बद्दी में औषधि नियंत्रण विभाग और पुलिस ने बंद गोदाम पर छापा मारकर करीब चार लाख प्रतिबंधित गोलियां-कैपसूल और इंजेक्शन बरामद किए हैं। मामले में एएस केमिकल के मालिक अंकित शुक्ला के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

शिमला में मिठाइयों पर बड़ी कार्रवाई, कॉकरोच मिलने पर 2 दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड; गुलाबजामुन में मरी मक्खियां मिलने पर 10 किलो मिठाई नष्ट

शिमला में खाद्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग ने मिठाई दुकानों पर बड़ी कार्रवाई की है। बालूगंज में मिठाइयों में कॉकरोच मिलने पर दो प्रतिष्ठानों के खाद्य लाइसेंस निलंबित किए गए, जबकि बस स्टैंड की दुकान में गुलाबजामुन में मरी मक्खियां मिलने पर 10 किलो मिठाई नष्ट करवाई गई।

मणिमहेश कैलाश की चोटी पर चढ़ने निकला था गड़रिया, फिर जो हुआ उसे आज भी मानते हैं रहस्यमयी कहानी; जानें पूरी लोककथा

चंबा के भरमौर स्थित मणिमहेश कैलाश से जुड़ी गड़रिये की एक रहस्यमयी लोककथा आज भी श्रद्धालुओं के बीच चर्चित है। मान्यता है कि कैलाश की ओर चढ़ने का प्रयास करने वाला गड़रिया और उसके साथ मौजूद लोग पत्थर बन गए थे। हालांकि, इस कहानी का कोई वैज्ञानिक या ऐतिहासिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है।