Mandi: हिमाचल के जोगिंद्रनगर में बेटे की भावुक अपील – कैंसर से जूझ रहे माता-पिता को बचाइए

Date:

--Advertisement--

जोगिंद्रनगर उपमंडल की चट्टार पंचायत का एक परिवार इस समय बेहद गंभीर संकट से गुजर रहा है। गांव निवासी अजय शर्मा अपने माता-पिता की जान बचाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं, क्योंकि दोनों कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। इलाज का खर्च लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे पहले से कमजोर आर्थिक स्थिति और भी खराब हो गई है। अजय की मां शकुंतला देवी शिमला के एक अस्पताल में इलाज करवा रही हैं, जबकि उनके पिता हरी कृष्ण शर्मा को तीसरे स्टेज का फेफड़ों का कैंसर होने की पुष्टि हुई है। उनके इलाज की प्रक्रिया अभी शुरू होनी है।

Advertisement – HIM Live Tv

अजय दिन-रात अपने माता-पिता की सेवा में लगे हुए हैं, लेकिन अब इलाज का खर्च उनके लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। परिवार की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि वे इन भारी खर्चों को वहन कर सकें। कर्ज का बोझ भी लगातार बढ़ता जा रहा है और परिवार के पास इलाज के लिए कोई स्थायी साधन नहीं है। अजय ने समाज के जागरूक नागरिकों, सामाजिक संगठनों और दानदाताओं से मदद की अपील की है ताकि वे अपने माता-पिता का समय पर इलाज करवा सकें।

उन्होंने सहायता के लिए अपना UPI ID और मोबाइल नंबर साझा किया है – UPI ID: ajaysharma85603-1@okaxis, और Google Pay/PhonePe नंबर: 8219607978। अजय का कहना है कि आपकी छोटी सी मदद भी उनके लिए जीवनदायिनी साबित हो सकती है। यह सिर्फ इलाज की नहीं, बल्कि भावनात्मक और आर्थिक लड़ाई भी है, जिसमें वे समाज से सहयोग की उम्मीद कर रहे हैं।

जोगिंद्रनगर का यह परिवार अब समाज की मदद पर निर्भर है। अजय की यह भावुक अपील मानवता के नाम है, जिसमें वे हर किसी से इस कठिन समय में साथ देने की उम्मीद कर रहे हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: NSS शिविर में करियर गाइडेंस से छात्रों को मिली नई दिशा, NIT हमीरपुर से पढ़ी मिस अक्षिमा ने दिए सफलता के टिप्स

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत में सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दौरान करियर गाइडेंस एवं काउंसलिंग पर विशेष अतिथि व्याख्यान आयोजित हुआ। NIT हमीरपुर से B.Tech और M.Tech कर चुकीं मिस अक्षिमा ने विद्यार्थियों को करियर, उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी।

Kangra: धर्मशाला में जुटेंगे देशभर के 100 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारी, ई-गवर्नेंस पर बनेगा नया ब्लूप्रिंट; जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह भी होंगे...

धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें देशभर के 100 से अधिक प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

Himachal: राहुल गांधी के हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए CM सुक्खू, दिल्ली के बाद अब स्पीति में रहेगा रात्रि ठहराव; जानें पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राहुल गांधी के नई दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उनका स्पीति के रंगरीक जाने का कार्यक्रम है, जहां वह सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम सहित कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और जनसभा में शामिल होंगे।

Mandi: घर-घर डाक पहुंचाने वाली निधि अब चेन्नई में दिखाएंगी क्रिकेट का दम, भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन

मंडी मुख्य डाकघर में पोस्टमैन के पद पर तैनात उत्तर प्रदेश के बिजनौर की निधि का भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। वह 26 से 29 अक्टूबर तक चेन्नई में होने वाली एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में ऑलराउंडर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।