Kangra: योल बाजार में नशे में धुत चालक ने मचाई तबाही, सास-बहू समेत कई घायल

Date:

--Advertisement--

शनिवार दोपहर योल बाजार में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया, जब एक युवक ने नशे की हालत में तेज रफ्तार कार चलाते हुए सड़क किनारे खड़े लोगों को टक्कर मार दी। इस घटना में दो महिलाएं और कुछ युवक घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा दोपहर 12 बजे के करीब हुआ जब एक मारुति ए स्टार कार चामुंडा से धर्मशाला की ओर तेज गति से जा रही थी। कार को चला रहा युवक नितिन, जो कि 61 मील का निवासी बताया जा रहा है, उस समय नशे की हालत में था।

Advertisement – HIM Live Tv

स्थानीय लोगों ने बताया कि योल बाजार में प्रवेश से पहले ही उस गाड़ी की गति असामान्य रूप से तेज थी और वह एक वाहन से टक्कर मारते-मारते बच गया था। इसके कुछ ही समय बाद योल बाजार में उसने पहले सड़क किनारे खड़े दो युवकों को टक्कर मारी और फिर उनके आगे चल रही दो महिलाओं को भी जोरदार टक्कर दे मारी। बताया जा रहा है कि दोनों महिलाएं—सास और बहू—दाडनूं से योल बाजार में खरीदारी करने आई थीं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला शीशा भी चकनाचूर हो गया और महिलाएं सड़क के किनारे जा गिरीं।

हादसे के बाद भी चालक नहीं रुका और भागने की कोशिश करता रहा। इसी दौरान वह जाम में फंसी कई अन्य गाड़ियों को भी टक्कर मारता गया। जब वह योल के मुख्य बाजार में पहुंचा, तो एक और गाड़ी को टक्कर मार दी, लेकिन भीड़ और ट्रैफिक की वजह से वह भाग नहीं सका। स्थानीय लोगों ने उसे वहीं पकड़ लिया और महिलाओं को टक्कर मारने वाली जगह पर ले गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया। घायल महिलाओं को तुरंत जोनल अस्पताल धर्मशाला ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि बहू मीनाक्षी के हाथ में फ्रैक्चर है और उन्हें प्लास्टर लगाया गया है, जबकि विमला देवी को सिर में गंभीर चोट लगी है और उन्हें टांके लगाए गए हैं। पुलिस थाना सदर के एसआई संजय कुमार ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू हो चुकी है। प्रारंभिक जांच में यह भी पुष्टि हुई है कि युवक नशे की हालत में था।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Chamba: 13 जुलाई को डल्हौजी-बनीखेत के कई इलाकों में रहेगा लंबा पावर कट, घर से निकलने से पहले जरूर देखें पूरी सूची

13 जुलाई को डल्हौजी और बनीखेत के कई इलाकों में सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत विभाग ने मरम्मत कार्य के चलते यह शटडाउन घोषित किया है।

Himachal: शादी के कुछ घंटों बाद ही भागी दुल्हन! हिमाचल में फिर सामने आया ‘लुटेरी दुल्हन’ का मामला, इस बार दूल्हे की चालाकी पड़...

ऊना के अम्बोटा गांव में शादी के कुछ घंटों बाद जालंधर से आई दुल्हन फरार हो गई। दूल्हा पक्ष की सतर्कता से दुल्हन और उसकी मां को बीच रास्ते में पकड़ लिया गया। इलाके में कुछ दिनों के भीतर ‘लुटेरी दुल्हन’ का यह दूसरा मामला सामने आया है।

Kangra: रात 2 बजे क्रिकेट मैदान पहुंचे भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा, खिलाड़ियों से कही ऐसी बात जिसने जीत लिया सबका दिल

बसनूर गांव में आयोजित डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा देर रात मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने युवाओं से खेलों को अपनाने और नशे से दूर रहने का आह्वान किया।

Dr. Sharda Ayurveda: कौन-कौन सी बीमारियों का होता है इलाज, कहां हैं इसके क्लीनिक और क्या है इसकी बड़ी उपलब्धि? पढ़ें पूरी खबर

डॉ. शारदा आयुर्वेदा वर्ष 2013 से आयुर्वेद के माध्यम से लोगों का उपचार कर रहा है। संस्थान का दावा है कि 15 लाख से अधिक मरीजों का सफल उपचार किया जा चुका है और देश के कई राज्यों में इसके क्लीनिक संचालित हैं।