Himachal: बिलासपुर में बड़ी नशा तस्करी का भंडाफोड़: 533.6 ग्राम चरस के साथ दो कुख्यात तस्कर गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम को नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी कामयाबी मिली है। टीम ने कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन मार्ग पर थापना टनल नंबर-2 के पास नाके के दौरान एक कार से 533.6 ग्राम चरस बरामद की है। इस कार्रवाई में दो कुख्यात नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

Advertisement – HIM Live Tv

पुलिस सूत्रों के अनुसार, स्पैशल डिटैक्शन टीम ने थापना टनल के पास वाहनों की नियमित जांच के लिए नाका लगाया हुआ था। इस दौरान मंडी-भराड़ी की दिशा से आ रही एक संदिग्ध कार को जांच के लिए रोका गया। कार में दो युवक सवार थे। जब पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो चालक की सीट के पास नीचे की ओर छिपाकर रखी गई चरस बरामद हुई। बरामद चरस का वजन 533.6 ग्राम पाया गया।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान 26 वर्षीय अतुल शर्मा निवासी धर्मपुर, जिला मंडी और 35 वर्षीय प्रीति चंद निवासी भरमेड़ा, डाकघर कुरटी, तहसील जोगिंद्रनगर, जिला मंडी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, ये दोनों आरोपी मंडी जिले के पुराने और कुख्यात नशा तस्कर हैं और इनके खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने मौके पर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ थाना स्वारघाट में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इस पूरे मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी बिलासपुर मदन धीमान ने बताया कि आगे की जांच थाना स्वारघाट की पुलिस द्वारा की जा रही है।

यह कार्रवाई पुलिस के उस अभियान का हिस्सा है, जो प्रदेश में नशा तस्करी और उसके नेटवर्क को तोड़ने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। टीम द्वारा बरामद की गई चरस और आरोपियों की गिरफ्तारी से नशे के खिलाफ लड़ाई को एक नई मजबूती मिली है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

महासू देवता के दिव्य मिलन का बना ऐतिहासिक पल, बशला में जयकारों और ढोल-नगाड़ों से गूंजा पूरा क्षेत्र

बशला में नवनिर्मित महासू देवता मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ देव मिलन के भव्य आयोजन के साथ हुआ। मंडलगढ़ के देव बोंदरा महाराज और साहिब डोरिया महाराज के दिव्य मिलन ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।

Kangra: धनोटू-कुठेर क्रिकेट प्रतियोगिता में विधायक केवल सिंह पठानिया का बड़ा ऐलान, खिलाड़ियों को दिया यह खास भरोसा

धनोटू-कुठेर में आयोजित डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में विधायक केवल सिंह पठानिया ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और खेल सुविधाओं से जुड़ी मांगों को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने का भरोसा दिया।

Kangra: हिमाचल के शाहपुर में अनोखी मिसाल! बहू को बेटी मानकर कराया पुनर्विवाह, सास-ससुर ने किया कन्यादान

कांगड़ा के शाहपुर स्थित चंमडेरा गांव में एक परिवार ने अपनी बहू को बेटी मानकर उसका पुनर्विवाह कराया। सास-ससुर ने स्वयं कन्यादान कर समाज के सामने मानवता और सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की।

शिमला में नशे के सौदागर पर पुलिस का बड़ा वार! घर से मिली 991 ग्राम अफीम और ₹2.12 लाख नकदी

शिमला पुलिस की स्पेशल सेल ने चौड़ा मैदान में बड़ी कार्रवाई करते हुए 991 ग्राम अफीम, 2.12 लाख रुपये नकदी और दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।