Kangra: वही गांव में अग्निकांड पीड़ित परिवार से मिले विधायक किशोरी लाल, दी हरसंभव सहायता का आश्वासन

Date:

--Advertisement--

बैजनाथ उपमंडल के वही गांव में हाल ही में एक दुखद अग्निकांड की घटना घटी, जिसमें संतोष कुमारी के घर में आग लगने से लगभग एक लाख रुपये की नकदी जलकर राख हो गई और घर में रखा अन्य सामान भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही बैजनाथ के विधायक किशोरी लाल मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हालात का जायजा लिया। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाया और सरकार की ओर से हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।

Advertisement – HIM Live Tv

विधायक किशोरी लाल ने बताया कि प्रभावित परिवार को सरकार की ओर से फौरी राहत राशि प्रदान की जा चुकी है और इसके अतिरिक्त अन्य आवश्यक मदद भी जल्द मुहैया करवाई जाएगी, ताकि परिवार सामान्य जीवन की ओर लौट सके। इस अवसर पर वही पंचायत के प्रधान बलवीर सिंह ठाकुर समेत गांव के कई निवासी भी उपस्थित रहे और पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हरनेरा-बड़ंज तत्वानी सड़क की हालत चिंताजनक, खतरे में आवाजाही; जल्द मरम्मत की मांग

हरनेरा से बड़ंज तत्वानी जाने वाली सड़क की कमजोर स्थिति ने स्थानीय लोगों और वाहन चालकों की चिंता बढ़ा दी है। लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द निरीक्षण और आवश्यक मरम्मत की मांग की है।

नूरपुर विधायक रणबीर सिंह निक्का की भाजपा विधायक दल की बैठक में अहम मौजूदगी, सदन में जनहित के मुद्दे मजबूती से उठाने पर बनी...

नूरपुर विधायक ठाकुर रणबीर सिंह निक्का भाजपा विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुए। बैठक में सदन की आगामी कार्यवाही, जनहित के मुद्दों और हिमाचल प्रदेश के विकास को लेकर पार्टी की रणनीति पर चर्चा हुई।

हिमाचल के हजारों TGT शिक्षकों को झटका, 2006-07 नियुक्तियों का विशेष वरिष्ठता लाभ वापस; पदोन्नति पर भी पड़ सकता है असर

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा निदेशालय ने 2006 और 2007 में नियुक्त टीजीटी शिक्षकों को दिए गए विशेष वरिष्ठता लाभ वापस ले लिए हैं। हाईकोर्ट के फैसले के अनुपालन में अंतिम वरिष्ठता सूची में संशोधन किया गया है, जिससे शिक्षकों की पदोन्नति और सेवा संबंधी दावों पर असर पड़ सकता है।

Himachal: एक लाख रुपये की रिश्वत लेते महिला पटवारी गिरफ्तार, लैंड वेल्यू प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर मांगी थी रकम

सोलन के बरोटीवाला पटवार सर्कल में विजिलेंस ब्यूरो ने महिला पटवारी ललिता को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि लैंड वेल्यू प्रमाण पत्र बनाने के बदले रिश्वत मांगी गई थी।