Chamba: चम्बा में 311 बिजली उपभोक्ताओं को अंतिम नोटिस, 80 लाख बकाया न चुकाने पर 15 दिन में कटेगा कनैक्शन

Date:

--Advertisement--

चम्बा-1 बिजली बोर्ड ने 311 डिफाल्टर उपभोक्ताओं को अंतिम चेतावनी जारी कर दी है। इन उपभोक्ताओं पर करीब 80 लाख रुपये की बकाया राशि लंबे समय से जमा नहीं की गई है। बोर्ड ने साफ कर दिया है कि यदि इन उपभोक्ताओं ने 15 दिनों के भीतर बिजली बिल का भुगतान नहीं किया, तो उनका बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा। इसके लिए बोर्ड ने संबंधित क्षेत्र के फील्ड स्टाफ को आवश्यक निर्देश भी जारी कर दिए हैं।

Advertisement – HIM Live Tv

बिजली बोर्ड के अनुसार, इन उपभोक्ताओं को पहले भी नोटिस भेजे गए थे और समय पर भुगतान करने के लिए कहा गया था, लेकिन इसके बावजूद बिल जमा नहीं करवाए गए। अब बोर्ड ने अंतिम नोटिस जारी करते हुए यह स्पष्ट कर दिया है कि इस बार यदि भुगतान नहीं हुआ, तो कनैक्शन स्थायी रूप से काट दिया जाएगा।

बोर्ड ने यह भी जानकारी दी है कि यदि किसी उपभोक्ता का कनेक्शन काटा जाता है और वह दोबारा कनेक्शन चालू करवाना चाहता है, तो उसे बकाया बिल के साथ-साथ ₹250 की फीस भी जमा करवानी होगी।

चम्बा बिजली बोर्ड के एसडीओ तेजू ठाकुर ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं को यह अंतिम नोटिस जारी किए गए हैं, उन्हें 15 दिन का समय दिया गया है। अगर निर्धारित समय में बिल जमा नहीं करवाया गया, तो कार्रवाई निश्चित है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि जल्द से जल्द बिल जमा करवाएं ताकि उन्हें बिजली कटौती जैसी असुविधा का सामना न करना पड़े।

इस कार्रवाई का मकसद उपभोक्ताओं को समय पर बिल जमा करवाने के लिए प्रेरित करना है और बिजली बोर्ड को आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाना है, ताकि सेवाओं को बेहतर बनाए रखा जा सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

बिल-वाउचर में हेराफेरी कर सरकारी सब्सिडी लेने का आरोप, पिता-बेटे समेत 3 पर केस; जांच में चौंकाने वाले खुलासे

कांगड़ा के जवाली क्षेत्र में बागवानी विभाग की योजनाओं में फर्जी बिल-वाउचर और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए लाखों रुपये की सब्सिडी लेने के आरोप में पिता-बेटे समेत तीन लोगों पर केस दर्ज हुआ है। सतर्कता ब्यूरो की जांच में फर्जी बिल, रिकॉर्ड में विसंगतियां और सब्सिडी वाली योजनाओं में कथित अनियमितताओं के कई मामले सामने आए हैं।

बद्दी में बंद गोदाम पर देर रात छापा, 4 लाख प्रतिबंधित दवाएं और इंजेक्शन बरामद; कारोबारी पर NDPS एक्ट में केस

बद्दी में औषधि नियंत्रण विभाग और पुलिस ने बंद गोदाम पर छापा मारकर करीब चार लाख प्रतिबंधित गोलियां-कैपसूल और इंजेक्शन बरामद किए हैं। मामले में एएस केमिकल के मालिक अंकित शुक्ला के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

शिमला में मिठाइयों पर बड़ी कार्रवाई, कॉकरोच मिलने पर 2 दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड; गुलाबजामुन में मरी मक्खियां मिलने पर 10 किलो मिठाई नष्ट

शिमला में खाद्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग ने मिठाई दुकानों पर बड़ी कार्रवाई की है। बालूगंज में मिठाइयों में कॉकरोच मिलने पर दो प्रतिष्ठानों के खाद्य लाइसेंस निलंबित किए गए, जबकि बस स्टैंड की दुकान में गुलाबजामुन में मरी मक्खियां मिलने पर 10 किलो मिठाई नष्ट करवाई गई।

मणिमहेश कैलाश की चोटी पर चढ़ने निकला था गड़रिया, फिर जो हुआ उसे आज भी मानते हैं रहस्यमयी कहानी; जानें पूरी लोककथा

चंबा के भरमौर स्थित मणिमहेश कैलाश से जुड़ी गड़रिये की एक रहस्यमयी लोककथा आज भी श्रद्धालुओं के बीच चर्चित है। मान्यता है कि कैलाश की ओर चढ़ने का प्रयास करने वाला गड़रिया और उसके साथ मौजूद लोग पत्थर बन गए थे। हालांकि, इस कहानी का कोई वैज्ञानिक या ऐतिहासिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है।