Kangra: कांगड़ा में ड्रोन उड़ाने के लिए अब पंजीकरण जरूरी, आदेश न मानने पर कार्रवाई तय: DC

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 12 जून। कांगड़ा जिले में अब ड्रोन या मानव रहित हवाई वाहनों (यूएवी) का संचालन बिना पंजीकरण के नहीं किया जा सकेगा। जिला दंडाधिकारी हेमराज बैरवा ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए कहा है कि ड्रोन का इस्तेमाल करने वाले सभी व्यक्तियों, संस्थाओं, संस्थानों और सरकारी एजेंसियों को आगामी सात दिनों के भीतर अपने ड्रोन संबंधित पुलिस थाने में पंजीकृत करवाना होगा। यह निर्णय आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 33 और 34 के अंतर्गत लिया गया है, जिसका उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाना और सार्वजनिक हितों की रक्षा करना है।

Advertisement – HIM Live Tv

जारी आदेशों के अनुसार, भविष्य में जो भी ड्रोन खरीदे जाएंगे, उन्हें भी खरीद की तिथि से सात दिनों के भीतर पंजीकृत कराना अनिवार्य होगा। पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान ड्रोन का मॉडल, उसका सीरियल नंबर (यदि उपलब्ध हो), उड़ान क्षमता, उपयोग का उद्देश्य (जैसे कृषि, फोटोग्राफी, निगरानी या आपातकालीन सेवाएं आदि), ऑपरेटर का नाम, पता और संपर्क जानकारी, तथा अगर लागू हो तो रिमोट पायलट लाइसेंस की प्रति जमा करवाना जरूरी होगा।

उपायुक्त ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे ड्रोन पंजीकरण के लिए एक रजिस्टर तैयार करें और इन जानकारियों को समय-समय पर पुलिस अधीक्षक कांगड़ा को रिपोर्ट करें। उन्होंने स्पष्ट किया है कि जो व्यक्ति या संस्था इन निर्देशों का पालन नहीं करेगी, उनके खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम और अन्य संबंधित कानूनों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

यह आदेश सुरक्षा कारणों और ड्रोन के दुरुपयोग को रोकने के उद्देश्य से जारी किए गए हैं, ताकि जिले में ड्रोन संचालन पारदर्शी और नियंत्रित ढंग से हो सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

शिक्षा विभाग की डिप्टी डीईओ बंदना धीमान का निधन, कैंसर से लड़ते हुए दूसरों की मदद में जुटीं रहीं; मंगलवार को होगा अंतिम संस्कार

शिक्षा विभाग की डिप्टी डीईओ बंदना धीमान का रविवार सुबह चंडीगढ़ में कैंसर से निधन हो गया। उन्होंने प्रधानाचार्य और निरीक्षण शाखा में सेवाएं दीं। कैंसर से जूझते हुए उन्होंने पीड़ितों की मदद के लिए संस्था भी बनाई थी।

Kangra: नूरपुर मातृ-शिशु अस्पताल की मांग पर चौथे दिन भी भूख हड़ताल, सांसद-विधायक पहुंचे धरनास्थल; लंबित कामों की सूची मांगने पर अड़े अकिल बख्शी

नूरपुर में मातृ-शिशु अस्पताल शुरू करने की मांग को लेकर अकिल बख्शी की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही। सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज और विधायक रणवीर सिंह निक्का ने उनसे मुलाकात कर मांगों पर बातचीत की।

राज्यपाल के कार्यक्रम में जाने पर नौणी विवि के 5 शिक्षकों को नोटिस, VC ऑफिस के बाहर हंगामा; पुलिस बुलाने की नौबत, सामने आया...

राज्यपाल के कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर नौणी विश्वविद्यालय के पांच शिक्षकों को नोटिस जारी होने के बाद सोमवार को वीसी कार्यालय के बाहर हंगामा हुआ। सुरक्षा कर्मियों की तैनाती के बाद पुलिस बुलानी पड़ी। कुलपति और शिक्षकों ने मामले को लेकर अलग-अलग दावे किए हैं।

Kullu: मनाली से अमृतसर जा रही वॉल्वो बस फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 4 यात्रियों की मौत; 16 गंभीर घायल, चालक हिरासत में

मनाली से अमृतसर जा रही पर्यटकों से भरी वॉल्वो बस सोमवार तड़के बंगा हाईवे पर फ्लाईओवर से नीचे स्लिप रोड पर जा गिरी। हादसे में 4 यात्रियों की मौत और 16 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।