Kangra: नगरोटा को आदर्श बनाने का सपना साकार करेंगे: आरएस बाली

Date:

--Advertisement--

नगरोटा, 11 जून: पर्यटन निगम के अध्यक्ष और कैबिनेट रैंक मंत्री आरएस बाली ने कहा कि नगरोटा विधानसभा क्षेत्र को एक आदर्श क्षेत्र के रूप में विकसित करने के लिए योजनाबद्ध और प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। बुधवार को नगरोटा और कांगड़ा में जन समस्याएं सुनने के बाद उन्होंने कहा कि यह विकास कार्य स्वर्गीय जीएस बाली के सपनों को साकार करने की दिशा में एक ठोस प्रयास है।

Advertisement – HIM Live Tv

आरएस बाली ने कहा कि विकास पुरूष के रूप में पहचाने जाने वाले स्व. जीएस बाली ने नगरोटा क्षेत्र के विकास की मजबूत नींव रखी थी, और अब उन्हीं नींवों पर नई परियोजनाएं तैयार की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि स्व. जीएस बाली का यह सपना था कि नगरोटा को एक ऐसा आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाया जाए, जो विकास की मिसाल बने और अपनी अलग पहचान बनाए।

आरएस बाली ने बताया कि नगरोटा क्षेत्र में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूलइंजीनियरिंग कॉलेजमेडिकल कॉलेज, कई आईटीआई संस्थान और बडोह महाविद्यालय जैसी संस्थाएं स्थापित की गई हैं, जो क्षेत्र में शिक्षा और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में किए गए कार्यों की तस्वीर को स्पष्ट करती हैं। उन्होंने कहा कि स्व. जीएस बाली ने युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और रोजगार देने के लिए हमेशा आवाज उठाई और जीवन भर इसी दिशा में काम किया।

उन्होंने कहा कि न केवल शिक्षा और रोजगार बल्कि गांवों के समग्र विकास और समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की जरूरतों को पूरा करना भी स्व. जीएस बाली की प्राथमिकता में शामिल रहा है। आरएस बाली ने बताया कि आज उन्हीं मूल्यों को आगे बढ़ाते हुए क्षेत्र में पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए नए प्रोजेक्ट लाए जा रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि युवाओं को रोजगार देने के उद्देश्य से नगरोटा में नियमित रूप से रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि स्थानीय युवाओं को अवसर मिल सके और क्षेत्र की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके।

अंत में आरएस बाली ने भरोसा दिलाया कि नगरोटा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को तेज़ी से आगे बढ़ाया जाएगा और जनता से किए गए सभी वादों को ईमानदारी से पूरा किया जाएगा। उन्होंने दोहराया कि नगरोटा को आदर्श विस क्षेत्र बनाने का सपना अब धीरे-धीरे साकार होता दिख रहा है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल ने जीता वॉलीबाल प्रैक्टिस मैच, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोजू को दोनों सेटों में हराया

शाहपुर में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोजू में आयोजित मैत्रीपूर्ण वॉलीबाल प्रैक्टिस मैच में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम को दोनों सेटों में हराकर मुकाबला अपने नाम किया। मैच में खिलाड़ियों ने खेल भावना, टीमवर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का शानदार प्रदर्शन किया।

बिना कोचिंग मेहनत के दम पर रचा इतिहास, धर्मशाला कॉलेज की प्रियंका कुमारी बनीं इतिहास विषय की लेक्चरर

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की पूर्व छात्रा प्रियंका कुमारी ने बिना किसी कोचिंग के अपनी मेहनत और लगन के दम पर इतिहास विषय की लेक्चरर बनकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। बोह घाटी के रुलहेड़ गांव की प्रियंका अब CBSE स्कूल में इतिहास विषय पढ़ाएंगी।

NHM Salary Hike: हिमाचल में 7 साल सेवा वाले कर्मचारियों की सैलरी बढ़ी, 56,100 रुपये तक होगी बेस सैलरी; जानें 3% और 5% बढ़ोतरी...

हिमाचल प्रदेश में NHM के अनुबंध कर्मचारियों के वेतन ढांचे में बड़ा बदलाव किया गया है। सात साल की सेवा पूरी करने वालों को 56,100 रुपये तक की संशोधित बेस सैलरी, 3 फीसदी एकमुश्त बढ़ोतरी और 2027 से सालाना 3 फीसदी इंक्रीमेंट मिलेगा।

हिमाचल में पेंशनरों और कर्मचारियों के मुद्दे पर अनुराग ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, बोले- 15% DA और 2016 के वित्तीय लाभ लंबित;...

धर्मशाला में भाजपा पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के सम्मेलन में अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर कर्मचारियों और पेंशनरों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 15 प्रतिशत डीए और वर्ष 2016 के वित्तीय लाभ लंबित हैं। वहीं घनश्याम शर्मा ने भी पेंशनरों की मांगें जल्द पूरी करने की मांग उठाई।