Kangra: कांगड़ा के जनजातीय गांवों में आएगा विकास का उत्कर्ष, 15 से 30 जून तक चलेंगे जागरूकता शिविर

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 10 जून। कांगड़ा जिला के उपायुक्त हेमराज बैरवा ने जानकारी दी है कि जिले के 16 चयनित जनजातीय गांवों में धरती आबा उत्कर्ष जनजातीय अभियान के तहत विकास की व्यापक पहल की जा रही है। इसके अंतर्गत 15 जून से 30 जून तक इन गांवों में जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे ताकि सभी पात्र लाभार्थियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जा सके।

Advertisement – HIM Live Tv

डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य इन पंचायतों में सभी कल्याणकारी योजनाओं को शत-प्रतिशत लागू करना है। इस दिशा में संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं, जिससे योजनाओं के लाभ से वंचित पात्र लोगों को भी जोड़ा जा सके।

अभियान की समीक्षा के लिए उपायुक्त की अध्यक्षता में डीसी कार्यालय धर्मशाला में बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि चयनित गांवों में आधार कार्ड, जनधन खाते, कम्यूनिटी प्रमाण पत्र, वन अधिकार अधिनियम (FRA) मामलों का निपटारा, आयुष्मान कार्ड, पेंशन व पोषण योजनाओं से संबंधित हेल्प डेस्क स्थापित किए जाएंगे। इसके साथ ही स्वास्थ्य शिविर, जन जागरूकता अभियान और विकास प्रदर्शनी जैसे कार्यक्रम भी इन शिविरों का हिस्सा होंगे।

अभियान के अंतर्गत 15 जून को नरवाणा खास पंचायत के कस्बा गांव में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है। उपायुक्त ने यह भी स्पष्ट किया कि इन कार्यक्रमों में नेहरू युवा केंद्र और स्वयं सहायता समूहों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी ताकि स्थानीय स्तर पर जनसहभागिता के माध्यम से विकास को गति दी जा सके।

जिला योजना अधिकारी आलोक धवन ने बताया कि अभियान का पहला चरण 15 से 26 नवंबर को पूरा किया गया था। अब दूसरा चरण 15 से 30 जून के बीच होगा और इसके लिए चयनित गांवों में शेड्यूल तैयार किया जा रहा है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

HP Police Constable Recruitment 2026: बड़ी राहत! हिमाचल पुलिस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी, अब 21 अगस्त तक करें अप्लाई

HPPSC ने हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 21 अगस्त 2026 कर दी है। राज्य सरकार द्वारा आयु सीमा में एक वर्ष की एकमुश्त छूट दिए जाने के बाद यह निर्णय लिया गया है।

Bilaspur Accident: शाहतलाई के सरहयाली खड्ड पुल पर बड़ा हादसा, पानी का टैंकर लेकर जा रहा ट्रैक्टर खाई में गिरा, एक की मौत, दो...

बिलासपुर के शाहतलाई स्थित सरहयाली खड्ड पुल पर पानी का टैंकर लेकर जा रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खड्ड में गिर गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

HP Police Constable Recruitment 2026: आज आखिरी मौका! 734 कांस्टेबल पदों के लिए रात 11:59 बजे तक करें आवेदन, वरना चूक जाएंगे सुनहरा अवसर

HP Police Constable Recruitment 2026 के तहत 734 कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आज अंतिम तिथि है। इच्छुक उम्मीदवार रात 11:59 बजे तक HPPSC के ORA पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

हिमकेयर घोटाले की जांच में बड़ा मोड़! पूर्व भाजपा सरकार के मंत्री भी विजिलेंस के रडार पर, पुराने फैसलों की होगी पड़ताल

हिमकेयर योजना से जुड़े कथित घोटाले की जांच अब पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल तक पहुंच गई है। विजिलेंस स्वास्थ्य विभाग के फैसलों, निजी अस्पतालों को दी गई मंजूरियों और भुगतान रिकॉर्ड की गहन जांच कर रही है।