Chamba: चम्बा के सरोल में बार से मिली अवैध शराब की बड़ी खेप, बिना परमिट चल रहा था कारोबार

Date:

--Advertisement--

चम्बा शहर से सटी सरोल पंचायत में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। पुलिस और आबकारी एवं कराधान विभाग की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक बार में छापेमारी की, जिसमें बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई। इस दौरान बार से ऊना नंबर-1 ब्रांड की देसी शराब की 17 पेटियां और 65 खुली बोतलें जब्त की गईं। कार्रवाई के समय बार संचालक कोई वैध परमिट या लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका।

Advertisement – HIM Live Tv

इस कार्रवाई का नेतृत्व एसआईयू सेल चम्बा के प्रभारी डीएसपी मंयक शर्मा ने किया। उन्हें सरोल क्षेत्र के एक बार में अवैध शराब की बिक्री होने की गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी। इस सूचना के आधार पर उन्होंने आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त छापेमारी की योजना बनाई और त्वरित कार्रवाई की गई।

बार में छापेमारी के दौरान जब अधिकारियों ने शराब संबंधी दस्तावेजों की मांग की, तो संचालक कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाया। जांच में पाया गया कि पूरी शराब अवैध रूप से रखी गई थी। टीम ने मौके से पूरी शराब को जब्त कर लिया और संचालक के खिलाफ चम्बा सदर पुलिस थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है।

इस पूरे प्रकरण की पुष्टि चम्बा सदर थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने की है। उन्होंने बताया कि मौके से बरामद शराब पूरी तरह अवैध थी और संचालक के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस संयुक्त कार्रवाई से यह साफ संदेश गया है कि प्रशासन अवैध शराब के कारोबार को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा और इस प्रकार की गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

बिल-वाउचर में हेराफेरी कर सरकारी सब्सिडी लेने का आरोप, पिता-बेटे समेत 3 पर केस; जांच में चौंकाने वाले खुलासे

कांगड़ा के जवाली क्षेत्र में बागवानी विभाग की योजनाओं में फर्जी बिल-वाउचर और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए लाखों रुपये की सब्सिडी लेने के आरोप में पिता-बेटे समेत तीन लोगों पर केस दर्ज हुआ है। सतर्कता ब्यूरो की जांच में फर्जी बिल, रिकॉर्ड में विसंगतियां और सब्सिडी वाली योजनाओं में कथित अनियमितताओं के कई मामले सामने आए हैं।

बद्दी में बंद गोदाम पर देर रात छापा, 4 लाख प्रतिबंधित दवाएं और इंजेक्शन बरामद; कारोबारी पर NDPS एक्ट में केस

बद्दी में औषधि नियंत्रण विभाग और पुलिस ने बंद गोदाम पर छापा मारकर करीब चार लाख प्रतिबंधित गोलियां-कैपसूल और इंजेक्शन बरामद किए हैं। मामले में एएस केमिकल के मालिक अंकित शुक्ला के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

शिमला में मिठाइयों पर बड़ी कार्रवाई, कॉकरोच मिलने पर 2 दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड; गुलाबजामुन में मरी मक्खियां मिलने पर 10 किलो मिठाई नष्ट

शिमला में खाद्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग ने मिठाई दुकानों पर बड़ी कार्रवाई की है। बालूगंज में मिठाइयों में कॉकरोच मिलने पर दो प्रतिष्ठानों के खाद्य लाइसेंस निलंबित किए गए, जबकि बस स्टैंड की दुकान में गुलाबजामुन में मरी मक्खियां मिलने पर 10 किलो मिठाई नष्ट करवाई गई।

मणिमहेश कैलाश की चोटी पर चढ़ने निकला था गड़रिया, फिर जो हुआ उसे आज भी मानते हैं रहस्यमयी कहानी; जानें पूरी लोककथा

चंबा के भरमौर स्थित मणिमहेश कैलाश से जुड़ी गड़रिये की एक रहस्यमयी लोककथा आज भी श्रद्धालुओं के बीच चर्चित है। मान्यता है कि कैलाश की ओर चढ़ने का प्रयास करने वाला गड़रिया और उसके साथ मौजूद लोग पत्थर बन गए थे। हालांकि, इस कहानी का कोई वैज्ञानिक या ऐतिहासिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है।