Kangra: फतेहपुर का ऐतिहासिक राजा का तालाब फिर लौट रहा अपनी गरिमा में, जल्द बन सकता है पर्यटन का नया केंद्र

Date:

--Advertisement--

फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के ऐतिहासिक राजा का तालाब इन दिनों व्यापक जीर्णोद्धार प्रक्रिया से गुजर रहा है और अब यह कार्य अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। बीते एक महीने से इस तालाब में वर्षों से जमा मिट्टी को हटाने का कार्य चल रहा था, जो अब लगभग पूर्ण हो गया है। इसके साथ ही तालाब की सतह पर फैली जलकुंभी, एलिगेटर वीड्स और अन्य जलवनस्पतियों को भी पूरी तरह से साफ कर दिया गया है। इन प्रयासों से यह जलस्रोत अब अपने पुराने स्वरूप की ओर लौटता नजर आ रहा है।

Advertisement – HIM Live Tv

इस पुर्नजीवन अभियान की अगुवाई योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष और स्थानीय विधायक भवानी सिंह पठानिया कर रहे हैं, जो इस ऐतिहासिक स्थल के संरक्षण को लेकर विशेष रुचि दिखा रहे हैं। हाल ही में उन्होंने तालाब का दौरा कर वहां चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। तालाब को वैज्ञानिक ढंग से और बेहतर जल संग्रहण के लिए अब ‘कटोरा’ नुमा आकार दिया जा रहा है। इसके तहत मिट्टी हटाने के बाद सतह को समतल किया जा रहा है ताकि जल संचयन की अधिकतम क्षमता सुनिश्चित की जा सके।

जल को स्वच्छ बनाए रखने के उद्देश्य से तालाब में चार स्थानों पर सोकपिट बनाए गए हैं, जिससे आस-पास के घरों से आने वाला गंदा पानी शुद्ध होकर ही तालाब में पहुंचेगा। सुरक्षा उपायों के अंतर्गत तालाब की दीवारों पर कुछ जगहों पर सुरक्षा दीवारें बनाई जा रही हैं और साथ ही क्रेट वर्क—जिसमें पत्थरों से भरा तारयुक्त जाल होता है—का कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया है।

तालाब के आस-पास वेटलैंड विकसित करने की योजना भी इसी परियोजना का हिस्सा है। इसके अतिरिक्त सौंदर्यीकरण की दिशा में भी तेजी से काम हो रहा है, जिसमें बैठने की सुविधा, फव्वारे, सैरगाह पथ, हरियाली और आकर्षक लाइटिंग जैसे प्रावधान शामिल हैं। इस पूरी योजना से तालाब केवल एक जलस्रोत न रहकर एक सुंदर पर्यटन स्थल के रूप में उभरने की ओर अग्रसर है।

तालाब के विकास कार्यों में बाधा बन रहे बिजली के खंभों और तारों को अन्यत्र स्थानांतरित करने के लिए प्रशासन ने आदेश जारी कर दिए हैं, जिससे कार्य में किसी प्रकार का अवरोध न उत्पन्न हो। निरीक्षण के दौरान विधायक भवानी सिंह पठानिया के साथ कई स्थानीय लोग भी मौजूद रहे, जिनमें फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष जगजीत सिंह जग्गू, नायब तहसीलदार सुरजीत सिंह, पीतांबर सिपहिया, देसराज, परमिंदर धीमान, अरुण कुमार, चरण दस और शुभम पठानिया शामिल थे। सभी ने तालाब के संरक्षण और संवर्धन में प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का संकल्प दोहराया।

भवानी सिंह पठानिया ने कहा कि राजा का तालाब फतेहपुर क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक धरोहर है। इसके पुनरुद्धार से जहां जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, वहीं यह क्षेत्र पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित हो सकेगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

बिल-वाउचर में हेराफेरी कर सरकारी सब्सिडी लेने का आरोप, पिता-बेटे समेत 3 पर केस; जांच में चौंकाने वाले खुलासे

कांगड़ा के जवाली क्षेत्र में बागवानी विभाग की योजनाओं में फर्जी बिल-वाउचर और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए लाखों रुपये की सब्सिडी लेने के आरोप में पिता-बेटे समेत तीन लोगों पर केस दर्ज हुआ है। सतर्कता ब्यूरो की जांच में फर्जी बिल, रिकॉर्ड में विसंगतियां और सब्सिडी वाली योजनाओं में कथित अनियमितताओं के कई मामले सामने आए हैं।

बद्दी में बंद गोदाम पर देर रात छापा, 4 लाख प्रतिबंधित दवाएं और इंजेक्शन बरामद; कारोबारी पर NDPS एक्ट में केस

बद्दी में औषधि नियंत्रण विभाग और पुलिस ने बंद गोदाम पर छापा मारकर करीब चार लाख प्रतिबंधित गोलियां-कैपसूल और इंजेक्शन बरामद किए हैं। मामले में एएस केमिकल के मालिक अंकित शुक्ला के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

शिमला में मिठाइयों पर बड़ी कार्रवाई, कॉकरोच मिलने पर 2 दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड; गुलाबजामुन में मरी मक्खियां मिलने पर 10 किलो मिठाई नष्ट

शिमला में खाद्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग ने मिठाई दुकानों पर बड़ी कार्रवाई की है। बालूगंज में मिठाइयों में कॉकरोच मिलने पर दो प्रतिष्ठानों के खाद्य लाइसेंस निलंबित किए गए, जबकि बस स्टैंड की दुकान में गुलाबजामुन में मरी मक्खियां मिलने पर 10 किलो मिठाई नष्ट करवाई गई।

मणिमहेश कैलाश की चोटी पर चढ़ने निकला था गड़रिया, फिर जो हुआ उसे आज भी मानते हैं रहस्यमयी कहानी; जानें पूरी लोककथा

चंबा के भरमौर स्थित मणिमहेश कैलाश से जुड़ी गड़रिये की एक रहस्यमयी लोककथा आज भी श्रद्धालुओं के बीच चर्चित है। मान्यता है कि कैलाश की ओर चढ़ने का प्रयास करने वाला गड़रिया और उसके साथ मौजूद लोग पत्थर बन गए थे। हालांकि, इस कहानी का कोई वैज्ञानिक या ऐतिहासिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है।