Kangra: पैराग्लाइडिंग लैंडिंग साइट पर बड़ा हादसा टला, बेसहारा पशु से टकराने पर पायलट ने दिखाई सूझबूझ

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के लोकप्रिय पैराग्लाइडिंग स्थल क्योर लैंडिंग साइट पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बिलिंग एडवेंचर पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के एक पायलट का पैराग्लाइडर लैंडिंग के दौरान अचानक एक बेसहारा पशु से टकरा गया, जिससे लैंडिंग प्रक्रिया बाधित हो गई। पायलट ने समय रहते खुद को हार्नेस खोलकर पैराग्लाइडर से अलग कर लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि पशु पैराग्लाइडर में उलझ गया और बेकाबू होकर लैंडिंग साइट पर दौड़ने लगा, जिससे वहां मौजूद पर्यटकों में अफरा-तफरी मच गई।

Advertisement – HIM Live Tv

छुट्टियों के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक स्थल पर थे, जिन्हें अपने जान बचाने के लिए भागना पड़ा। इस घटना में बिलिंग एडवेंचर पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन को भी भारी नुकसान उठाना पड़ा। एसोसिएशन के अध्यक्ष राज कुमार अबरोल ने प्रशासन पर सवाल उठाए और कहा कि प्रशासन हर फ्लाइट पर 75 रुपए शुल्क वसूलता है, लेकिन लैंडिंग साइट की सुरक्षा के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। उन्होंने कहा कि यहां घूम रहे बेसहारा पशु हादसे को न्योता देते हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि लैंडिंग साइट की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और बेसहारा पशुओं को हटाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कलियाडा स्कूल के 3 खिलाड़ियों का कमाल, शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर पर चयन; जिला प्रतियोगिता में बने...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलियाडा के शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्कूल की टीम उपविजेता रही।

Kangra: धर्मशाला में 29 अक्तूबर से सजेगा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, डल झील के पास होगा 15वां संस्करण

धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव का 15वां संस्करण 29 अक्तूबर से 1 नवंबर तक डल झील के समीप तिब्बतन चिल्ड्रन विलेज में आयोजित होगा। प्रशासन ने बिजली, परिवहन, सुरक्षा, चिकित्सा और अन्य व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

Kangra: शाहपुर में विश्व रेबीज दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, कुत्ते-बिल्ली के काटने पर तुरंत करें ये काम

शाहपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सीऊँ में विश्व रेबीज दिवस पर लोगों को रेबीज से बचाव और समय पर उपचार के बारे में जागरूक किया गया। जानवर के काटने या खरोंचने पर घाव धोने और तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई।

Kangra: अल्माटी की कठिन 21.1 किमी हाफ मैराथन पूरी कर गोकुल बुटेल ने युवाओं को दिया फिटनेस का संदेश

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार गोकुल बुटेल ने कजाकिस्तान के अल्माटी में 21.1 किलोमीटर की अंतरराष्ट्रीय हाफ मैराथन पूरी की। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने, खेलों से जुड़ने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।