Mandi: चैलचौक-देवीदहड़ सड़क हादसा: 2 की मौत, 20 से अधिक घायल, अंतिम संस्कार जा रहे थे लोग

Date:

--Advertisement--

चैलचौक-देवीदहड़ सड़क पर रविवार को एक गंभीर सड़क हादसा हुआ जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और लगभग 20 लोग घायल हो गए। घटना उस समय हुई जब एक माल वाहक वाहन (एचपी 31डी-2869) में सवार लोग रिश्तेदारी में हुई मौत के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए देवधार की ओर जा रहे थे। सनपालू नाला के पास अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और गहरी खाई में गिर गया। हादसे में मृतकों की पहचान बोधराज (38) पुत्र लछि राम और नीलमणि पुत्र शाहडू, निवासी भुरला के रूप में हुई है। वाहन में झामड़ और भूरला गांव के लोग सवार थे।

Advertisement – HIM Live Tv

हादसे में घायल हुए लोगों को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से 108 एम्बुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल गोहर पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर किया गया। तहसीलदार कृष्ण कुमार ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और लोग मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कलियाडा स्कूल के 3 खिलाड़ियों का कमाल, शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर पर चयन; जिला प्रतियोगिता में बने...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलियाडा के शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्कूल की टीम उपविजेता रही।

Kangra: धर्मशाला में 29 अक्तूबर से सजेगा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, डल झील के पास होगा 15वां संस्करण

धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव का 15वां संस्करण 29 अक्तूबर से 1 नवंबर तक डल झील के समीप तिब्बतन चिल्ड्रन विलेज में आयोजित होगा। प्रशासन ने बिजली, परिवहन, सुरक्षा, चिकित्सा और अन्य व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

Kangra: शाहपुर में विश्व रेबीज दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, कुत्ते-बिल्ली के काटने पर तुरंत करें ये काम

शाहपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सीऊँ में विश्व रेबीज दिवस पर लोगों को रेबीज से बचाव और समय पर उपचार के बारे में जागरूक किया गया। जानवर के काटने या खरोंचने पर घाव धोने और तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई।

Kangra: अल्माटी की कठिन 21.1 किमी हाफ मैराथन पूरी कर गोकुल बुटेल ने युवाओं को दिया फिटनेस का संदेश

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार गोकुल बुटेल ने कजाकिस्तान के अल्माटी में 21.1 किलोमीटर की अंतरराष्ट्रीय हाफ मैराथन पूरी की। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने, खेलों से जुड़ने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।