Himachal: मंडी-अटारी NH-03 चौड़ीकरण स्थल पर हुआ बड़ा हादसा, टेम्पो पलटने से मची अफरातफरी

Date:

--Advertisement--

जालंधर से अटारी तक NH-03 राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल रहे सड़क चौड़ीकरण के काम के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यह सड़क धर्मपुर कोटली के रास्ते से गुजरती है, जहां फिलहाल सड़क की चौड़ाई बढ़ाने के लिए कटाई का काम चल रहा है। खासकर पारच्छु ढांक के पास सड़क की कटाई की गई है। आज सुबह करीब 5:30 बजे चंडीगढ़ से आ रही एक टेम्पो ट्रैवलर पारच्छु ढांक से गुजर रही थी, तभी अचानक ऊपर से भारी भरकम मलबा और बड़ी-बड़ी चट्टानें सड़क पर आ गिरीं।

Advertisement – HIM Live Tv

एक विशाल पत्थर सीधे टेम्पो ट्रैवलर से टकराया, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस हादसे में टेम्पो में सवार तीन से चार लोगों को हल्की चोटें आई हैं। गनीमत रही कि गाड़ी सड़क पर ही पलटी, वरना यदि यह खाई में गिरती तो बड़ा और भयावह हादसा हो सकता था। इस दौरान हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की एक बस भी वहां से गुजर रही थी, जो मलबे की चपेट में आने से बच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंच गए। पुलिस चालक और यात्रियों से जानकारी ले रही है और मलबा हटाकर यातायात को पुनः सुचारू करने का कार्य जारी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

HP Police Constable Recruitment 2026: बड़ी राहत! हिमाचल पुलिस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी, अब 21 अगस्त तक करें अप्लाई

HPPSC ने हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 21 अगस्त 2026 कर दी है। राज्य सरकार द्वारा आयु सीमा में एक वर्ष की एकमुश्त छूट दिए जाने के बाद यह निर्णय लिया गया है।

Bilaspur Accident: शाहतलाई के सरहयाली खड्ड पुल पर बड़ा हादसा, पानी का टैंकर लेकर जा रहा ट्रैक्टर खाई में गिरा, एक की मौत, दो...

बिलासपुर के शाहतलाई स्थित सरहयाली खड्ड पुल पर पानी का टैंकर लेकर जा रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खड्ड में गिर गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

HP Police Constable Recruitment 2026: आज आखिरी मौका! 734 कांस्टेबल पदों के लिए रात 11:59 बजे तक करें आवेदन, वरना चूक जाएंगे सुनहरा अवसर

HP Police Constable Recruitment 2026 के तहत 734 कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आज अंतिम तिथि है। इच्छुक उम्मीदवार रात 11:59 बजे तक HPPSC के ORA पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

हिमकेयर घोटाले की जांच में बड़ा मोड़! पूर्व भाजपा सरकार के मंत्री भी विजिलेंस के रडार पर, पुराने फैसलों की होगी पड़ताल

हिमकेयर योजना से जुड़े कथित घोटाले की जांच अब पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल तक पहुंच गई है। विजिलेंस स्वास्थ्य विभाग के फैसलों, निजी अस्पतालों को दी गई मंजूरियों और भुगतान रिकॉर्ड की गहन जांच कर रही है।