Himachal: जिला जेल से फरार विचाराधीन कैदी का दस दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, पुलिस-एसआईटी की तलाश जारी

Date:

--Advertisement--

चम्बा जिले की राजपुरा जेल से 27 मई को फरार हुए विचाराधीन कैदी का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। कैदी की फरारी को दस दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस को कोई अहम सुराग नहीं मिला है। पुलिस की टीमें लगातार अलग-अलग स्थानों पर दबिश दे रही हैं, लेकिन हर बार उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा है। जेल प्रशासन द्वारा कैदी की तलाश उसके घर और आसपास के इलाकों में भी की जा चुकी है, लेकिन वहां से भी कुछ हासिल नहीं हो सका।

Advertisement – HIM Live Tv

यह मामला अब पुलिस और जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़ा कर रहा है। कैदी की फरारी के बाद उसकी तलाश के लिए विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया है, जो अब पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त रूप से खोजबीन में जुटी हुई है। वहीं, जेल में ड्यूटी पर तैनात एक वार्डन को लापरवाही बरतने के चलते निलंबित कर दिया गया है और उसका स्थानांतरण मुख्यालय नाहन कर दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि यह विचाराधीन कैदी नाबालिग लड़की को भगाने के आरोप में जेल में बंद था। 27 मई को उसे अन्य कैदियों के साथ जेल से बाहर सफाई कार्य के लिए लाया गया था। इसी दौरान उसने मौका देखकर जेल कर्मियों को चकमा दिया और फरार हो गया। घटना के तुरंत बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई और तलाश शुरू कर दी गई, लेकिन अब तक उसे काबू में नहीं लाया जा सका है।

चम्बा सदर थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि कैदी की तलाश जारी है और पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। वहीं, एसडीएम प्रियांशू खाती ने भी पुष्टि की कि मामला पुलिस को सौंपा जा चुका है और वह पूरी गंभीरता से कार्रवाई कर रही है। अब पूरा प्रशासन इस कोशिश में जुटा है कि कैदी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

HP Police Constable Recruitment 2026: बड़ी राहत! हिमाचल पुलिस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी, अब 21 अगस्त तक करें अप्लाई

HPPSC ने हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 21 अगस्त 2026 कर दी है। राज्य सरकार द्वारा आयु सीमा में एक वर्ष की एकमुश्त छूट दिए जाने के बाद यह निर्णय लिया गया है।

Bilaspur Accident: शाहतलाई के सरहयाली खड्ड पुल पर बड़ा हादसा, पानी का टैंकर लेकर जा रहा ट्रैक्टर खाई में गिरा, एक की मौत, दो...

बिलासपुर के शाहतलाई स्थित सरहयाली खड्ड पुल पर पानी का टैंकर लेकर जा रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खड्ड में गिर गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

HP Police Constable Recruitment 2026: आज आखिरी मौका! 734 कांस्टेबल पदों के लिए रात 11:59 बजे तक करें आवेदन, वरना चूक जाएंगे सुनहरा अवसर

HP Police Constable Recruitment 2026 के तहत 734 कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आज अंतिम तिथि है। इच्छुक उम्मीदवार रात 11:59 बजे तक HPPSC के ORA पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

हिमकेयर घोटाले की जांच में बड़ा मोड़! पूर्व भाजपा सरकार के मंत्री भी विजिलेंस के रडार पर, पुराने फैसलों की होगी पड़ताल

हिमकेयर योजना से जुड़े कथित घोटाले की जांच अब पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल तक पहुंच गई है। विजिलेंस स्वास्थ्य विभाग के फैसलों, निजी अस्पतालों को दी गई मंजूरियों और भुगतान रिकॉर्ड की गहन जांच कर रही है।