Mandi: मंडी में स्कूटी सवार दो युवकों से 10.7 ग्राम चिट्टा बरामद, पहले भी दर्ज हैं NDPS केस

Date:

--Advertisement--

मंडी जिला के सरकाघाट उपमंडल के अंतर्गत पुलिस थाना हटली की टीम ने एक अहम कार्रवाई करते हुए नशे के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। शनिवार सुबह लगभग पौने चार बजे पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी कि दो युवक स्कूटी (HP 31D-3715) पर सवार होकर भांबला-बतैल क्षेत्र में संदिग्ध रूप से घूम रहे हैं और उनके पास मादक पदार्थ होने की आशंका है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत हरकत में आते हुए अप्पर भांबला के समीप बतैल संपर्क मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दोनों युवकों को रोका गया और शक के आधार पर उनकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान पुलिस को उनके कब्जे से 10.7 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ, जिसे मौके पर ही जब्त कर लिया गया।

Advertisement – HIM Live Tv

पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही, उनके द्वारा इस्तेमाल की जा रही स्कूटी को भी कब्जे में ले लिया गया है। पकड़े गए युवकों की पहचान ललित कुमार (30 वर्ष) पुत्र चमन लाल निवासी गांव डोडवां, डाकघर भोजपुर, तहसील सुंदरनगर और गौरव (31 वर्ष) पुत्र नरेश चंद निवासी गांव व डाकघर कलौहड़, तहसील सुंदरनगर, जिला मंडी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामले दर्ज हैं।

इस कार्रवाई की पुष्टि डीएसपी सरकाघाट संजीव गौतम ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार सतर्कता बरत रही है और इस दिशा में हर संभावित सूचना पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कलियाडा स्कूल के 3 खिलाड़ियों का कमाल, शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर पर चयन; जिला प्रतियोगिता में बने...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलियाडा के शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्कूल की टीम उपविजेता रही।

Kangra: धर्मशाला में 29 अक्तूबर से सजेगा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, डल झील के पास होगा 15वां संस्करण

धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव का 15वां संस्करण 29 अक्तूबर से 1 नवंबर तक डल झील के समीप तिब्बतन चिल्ड्रन विलेज में आयोजित होगा। प्रशासन ने बिजली, परिवहन, सुरक्षा, चिकित्सा और अन्य व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

Kangra: शाहपुर में विश्व रेबीज दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, कुत्ते-बिल्ली के काटने पर तुरंत करें ये काम

शाहपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सीऊँ में विश्व रेबीज दिवस पर लोगों को रेबीज से बचाव और समय पर उपचार के बारे में जागरूक किया गया। जानवर के काटने या खरोंचने पर घाव धोने और तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई।

Kangra: अल्माटी की कठिन 21.1 किमी हाफ मैराथन पूरी कर गोकुल बुटेल ने युवाओं को दिया फिटनेस का संदेश

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार गोकुल बुटेल ने कजाकिस्तान के अल्माटी में 21.1 किलोमीटर की अंतरराष्ट्रीय हाफ मैराथन पूरी की। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने, खेलों से जुड़ने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।